विज्ञापन
This Article is From May 13, 2021

सलमान की 'राधे' का ओटीटी पर धमाल, दर्शकों की भारी संख्या के कारण ज़ी 5 का सर्वर हुआ क्रैश

सलमान खान (Salman Khan) की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है.

सलमान की 'राधे' का ओटीटी पर धमाल, दर्शकों की भारी संख्या के कारण ज़ी 5 का सर्वर हुआ क्रैश
'राधे' की रिलीज के बाद ज़ी 5 का सर्वर हुआ क्रैश
  • सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज
  • फैंस का आया जमकर रिएक्शन
  • ऑफिशियल रिलीज प्लेटफार्म ज़ी 5 का सर्वर हुआ क्रैश
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai)' फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं, आज मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज के बाद सलमान (Salman Khan) के प्रशंसकों और दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है. सभी पैमानों को देखते हुए प्रतिक्रिया काफी जबरदस्त रही है और दर्शकों द्वारा भारी संख्या में एक साथ फिल्म देखने के कारण फिल्म का ऑफीशियल रिलीज प्लेटफॉर्म ज़ी 5 (Zee 5) का सर्वर क्रैश हो गया है. 

मेगास्टार की तगड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म के वर्चुअल रिलीज प्लेटफ़ॉर्म पर सलमान खान (Salman Khan Radhe) के फैनबेस का सैलाब उमड़ पड़ा है. यह ट्रेंड इस बात को साबित करता है कि इस कठिन समय में जहां हर तरफ तनाव का माहौल है, उस समय यह फिल्म रिलीफ के रूप में सामने आई है. गौरतलब है कि देश पिछले साल से महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में सभी रोजमर्रा की घटनाओं से हटकर थोड़ा रिलैक्स करना चाहते थे, और इस फिल्म ने ठीक वैसा ही किया है. 

फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह इंडस्ट्री और दुनिया भर में सलमान खान (Salman Khan Radhe Release) की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को दर्शाता है. सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह फिल्म निर्मित है. फिल्म को ज़ी 5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhe Your Most Wanted Bhai, Salman Khan, Zee 5 Server Crash, Eid Celebrations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com