डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी. वहीं उनकी बेटी ट्विंकल और रिंकी खन्ना भी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमा चुकी हैं. जबकि अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की गिनती में आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 जून को रिलीज हुई एक 30 साल पुरानी फिल्म, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. उसे सासूमां डिंपल कपाड़िया ने रिजेक्ट किया था. वहीं फिल्म 1996 की इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली की बजट से 4 गुना कमाई करने के बाद साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.
डिंपल कपाडिया ने ठुकराई थी अक्षय कुमार की फिल्म
हम बात कर रहे हैं 14 जून 1996 में रिलीज हुई खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म की. इसमें अक्षय कुमार और रेखा लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन रेडिट के एक पोस्ट के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया ने इस पिल्म को ठुकरा दिया था. पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, मैंने ट्विंकल की बरसात के समय सिर्फ एक फिल्म रिजेक्ट की, जो बाद में रेखा ने की. यह अक्षय की खिलाड़ियों का खिलाड़ी थी.
ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार, फिल्म बनाने में झोंके 12 साल
1996 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

14 जून 1996 में रिलीज हुई खिलाड़ियों का खिलाड़ी का डायरेक्शन उमेश मेहरा ने किया था. वहीं केशु रामसे ने प्रोड्यूस किया था. जबकि रेखा, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, ब्रायन एडम्स, इंद्र कुमार, ब्रायन ली, गुलशन ग्रोवर अहम किरदार में नजर आए. फिल्म 6.75 करोड़ के बजट में बनाई गई थी. लेकिन 25.15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया और 5वीं साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई. यह खिलाड़ी सीरीज की चौथी फिल्म थी, जिसमें मैडम एक्स के बाद रेखा ने दूसरी बार नेगेटिव रोल निभाया था.
खिलाड़ी सीरीज के बारे में
अक्षय कुमार और अब्बास मस्तान द्वारा बनाई गई बॉलीवुड की एक्शन सीरीज खिलाड़ी सीरीज कहलाती है. 1992 में खिलाड़ी आई थी, जिसमे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था. अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इसके बाद 1994 में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, 1995 में सबसे बड़ा खिलाड़ी, 1996 में खिलाड़ियों का खिलाड़ी, 1997 में मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, 1999 में इंटरनेशनल खिलाड़ी, 2000 में खिलाड़ी 420 और 2012 में खिलाड़ी 786 रिलीज हुई थी. इन सभी में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है.
ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं