Reena Roy: 'तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, चाहे तेरे पीछे जग पड़े छोड़ना,' साल 1976 में आई फिल्म नागिन का ये मशहूर गाना लता मंगेशकर की आवाज में जितना लोकप्रिय हुआ, रीना रॉय की अदाओं ने भी स्क्रीन पर इस गाने में खूब जलवा बिखेरा. अगर आपने ये गाना सुना है तो आपके जेहन में फिल्म की कहानी के मुताबिक़ इच्छाधारी नागिन के वेश में झूमती रीना रॉय की तस्वीर जरूर उभर आई होगी. वैसे तो उन पर कई बेहतरीन गाने फिल्माए गए. लेकिन 11 सुपरस्टार्स के दमदार अभिनय वाली इस फिल्म में रीना ही फोकस में थीं. नागिन फिल्म में उनके किरदार और खासकर इस गाने के सभी वर्जन बेहद लोकप्रिय हुए. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 67वां जन्मदिन मनाया है और आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी एक्टिंग या फिल्मों से जुड़े नहीं बल्कि उनके असली नाम से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं.
सायरा अली यूं बनी रीना रॉय
रीना रॉय का जन्म सात जनवरी, 1957 को हुआ था. एक्ट्रेस ने 70 और 80 के दशक में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया. दरअसल रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था, जो उन्हें उनके माता- पिता सादिक अली और शारदा राय ने दिया था, उनके माता पिता भी फिल्मों में छोटे मोटे रोल किया करते थे. सायरा की दो बहनें और भी थीं. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मां शारदा और पिता सादिक का तलाक हो गया. जिसके बाद उनकी मां ने बेटी सायरा को रूपा रॉय नाम दिया. घर के हालात को देखते हुए रूपा रॉय ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करने का फैसला कर लिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'जरूरत' फिल्म से मिला ब्रेक
इसके बाद 15 साल की उम्र में उन्हें बी.आर. इशारा ने 'ज़रूरत' फिल्म में ब्रेक दिया. अब रूपा रॉय से अपना नाम बदलकर रीना रॉय कर लिया था और यूं सायरा अली अब बन गईं थीं रीना रॉय, साथ ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्रियों में जल्द ही उन्होंने अपना नाम भी शुमार करा लिया. नागिन, कालीचरण, जख़्मी, नसीब और सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों के लिए उन्हें याद किया जाता है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी
फिल्मों के अलावा रीना रॉय की निजी जिंदगी भी काफी विवादों से भरी रही. फिर चाहे वो पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर उनका पाकिस्तान चले जाना हो, कुछ समय बाद तलाक हो, या बेटी के नाम बदलने से लेकर वापस भारत आकर एक्टिग की दुनिया में कदम रखना और सफलता ना मिल पाने पर फिल्मी करियर को अलविदा कहना हो.
शत्रुघ्न सिन्हा के साथ लव स्टोरी
इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी लव स्टोरी भी खूब चर्चा में रही. लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से अपने चाहने वालों के दिल में हमेशा जगह बनाए रखी. इसके अलावा एक पुराने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी ख़ुलासा किया था उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस लेजेंड्री आशा पारेख रही हैं और वे सबसे ज़्यादा उनकी ही फिल्में देखती थीं और उन्हें कॉपी किया करती थी. उन्होंने आशा जी पर फिल्माए गाने 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा' की उनकी डांस परफॉर्मेंस को ऋषि कपूर के साथ अपनी फिल्म 'नौकर बीवी का' के गाने 'क्या नाम है तेरा' में कॉपी किया था.
रीना रॉय पर फिल्माए गए कुछ मशहूर गाने
1. तेरे संग प्यार में नहीं तोड़ना
2. परदेस जाके परदेसिया
3. शीशा हो या दिल हो टूट जाता है
4. ज़िंदगी इम्तेहान लेती है
5. आशाओं के सावन में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं