विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2022

बेहद खूबसूरत हैं फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर की दुल्हन महालक्ष्मी, PHOTOS देख फैंस बोले- चांद का टुकड़ा

फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर ने हाल ही में साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस महालक्ष्मी से शादी की है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दुल्हन की खूबसूरती चर्चा की विषय बन गई.

बेहद खूबसूरत हैं फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर की दुल्हन महालक्ष्मी, PHOTOS देख फैंस बोले- चांद का टुकड़ा
साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी की फोटो
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर ने हाल ही में साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस महालक्ष्मी से शादी की है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दुल्हन की खूबसूरती चर्चा की विषय बन गई. यह शादी बेहद सुर्खियों में रही. दोनों ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में सात फेरे लिए. कई लोगों को लगा कि प्यार हो तो कोई चीज मायने नहीं रखती. एक्ट्रेस ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए प्यार जाहिर किया. 

शादी के बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट फैंस के साथ शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, प्यार को परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है, बस यह सच्चा होना चाहिए..वहीं शादी की फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'अपने जीवन में आपको पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं. आपने मेरी जिदंगी अपने प्यार से भर दी. लव यू अम्मू.'


बता दें कि एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है, पहली शादी से उन्हें एक बेटा भी है. दोनों की आपस में नहीं बनी, जिसके बाद दोनों अलग हो गए और एक्ट्रेस ने अब दूसरी शादी की है. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और लोग इन तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहे हैं.

कुछ लोगों ने कपल को बधाई दी है तो वहीं तो कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक्ट्रेस ने अचानक शादी कर ली है. दोनों की जोड़ी को लेकर कई लोग आश्चर्य में भी पड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात 'विदियुम वरई काथिरु' के दौरान हुई थी. यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं. 


 बता दें कि महालक्ष्मी ने 'वाणी रानी' 'चेल्लामय', 'ऑफिस', 'अरसी', 'थिरु मंगलम', 'यामिरुक्का बयामेन' और केलाडी कनमनी जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वहीं, रवींद्र चंद्रशेखर 'नालनम नंदिनीयम', 'सुट्टा कढ़ाई', 'नत्पुना एन्नानु थेरियुमा' और 'मुरुंगकाई चिप्स' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.
 

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Chandrashekhar Mahalakshmi, Ravindra Chandrashekhar, Actress Mahalakshmi, South Actress Mahalakshmi, Actress Mahalakshmi Instagram, Actress Mahalakshmi News, Actress Mahalakshmi Photo Video, Mahalakshmi Wedding Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com