विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, Video शेयर कर बोलीं- इलाज के लिए जाने से पहले...

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ऋषि कपूर, रवीना टंडन के पिता को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं.

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, Video शेयर कर बोलीं- इलाज के लिए जाने से पहले...
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने शेयर किया ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का वीडियो
  • रवीना टंडन ने ऋषि कपूर को किया याद
  • एक्ट्रेस ने कहा कि इलाज के लिए जाने से पहले...
  • रवीना टंडन ने शेयर किया ऋषि कपूर का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने 67 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ऋषि कपूर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्टर रवीना टंडन के पिता को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने बताया कि वह अपने चिंटू अंकल को बहुत याद कर रही हैं. ऋषि कपूर के वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि आप हमेशा याद किये जाओगे और हमारे दिल में रहेंगे. रवीना टंडन द्वारा शेयर किया गया ऋषि कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "प्यारे चिंटू अंकल, आप हमेशा याद किए जाएंगे. इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने से पहले, इस वीडियो को उन्होंने पापा के लिए रिकॉर्ड किया था और वहां होते हुए उन्होंने पापा को जबरदस्त सर्प्राइज दिया था. आप हमेशा उस घर में रहेंगे, और हमारे दिल में भी चिंटू अंकल. हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं." वीडियो में ऋषि कपूर एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर ने अपने वीडियो में बताया कि रवीना टंडन के पिता से उनकी पहली मुलाकात 1973 में हुई थी. 

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दो साल ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी झटका लगा था. बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ राजनैतिक दुनिया के लोगों ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया था. ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह डिंपल कपाड़िया के साथ बॉबी फिल्म में नजर आए. वहीं, रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही केजीएफ पार्ट 2 में नजर आ सकती हैं. इससे इतर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Rishi Kapoor, Raveena Tandon Video, Rishi Kapoor Video, Raveena Tandon Shares Rishi Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com