रश्मिका मंदाना शादी की खबरों के बीच एक और खबर वायरल हो रही है. ये खबर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल अपडेट है. ये अपडेट है उनकी आने वाली फिल्म को लेकर. दरअसल आने वाली फिल्म का टॉपिक ही ऐसा है कि चर्चा में छाया हुआ है. दरअसल इस फिल्म में रश्मिका एक अलग लवस्टोरी के साथ पर्दे पर आ रही हैं. आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या नया है. लव स्टोरी तो पहली भी रही हैं. इस बार नया ये है कि रश्मिका की ये प्रेम कहानी किसी लड़के के साथ नहीं बल्कि लड़की के साथ होगी.
कॉकटेल-2 में लड़की-लड़की की लव स्टोरी
खबर है कि कॉकटेल-2 में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन साथ नजर आने वाली हैं. 2012 में आई कॉकटेल के बाद ये दूसरी कॉकटेल रिश्तों को एक नया और मॉडर्न कॉकटेल पेश करने की तैयारी में है. IMDb पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में इमोशन के तूफान के बीच मॉडर्न रिलेशनशिप की डगमगाती नाव की कहानी होगी. इसमें नए किरदार होंगे जो मौजूदा चैलेंजेस को फेस करते नजर आएंगे. इसके साथ ही प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक तो होगा ही.
कॉकटेल-2 को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी कहानी लिखी है लव रंजन ने. रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन के साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर एक मजेदार बात ये है कि इसकी कास्टिंग बहुत ही फ्रेश है. ऐसा इसलिए क्योंकि रश्मिका, कृति और शाहिद ने पहले कभी साथ काम नहीं किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं