विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

रणवीर सिंह रियलिटी शो में मौनी रॉय से कह गए 'कुछ तो रहम करो', वीडियो में देखें क्या है माजरा

इन दिनों पूरे देश में हीट वेव चल रही है. पारा देश के कई हिस्सों में 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. हर कोई गर्मी से बेहाल है और इससे राहत पाने के तरीके भी ढूंढे जा रहे हैं. इस बीच रणवीर सिंह ने मौनी रॉय से कह दी यह बात.

रणवीर सिंह रियलिटी शो में मौनी रॉय से कह गए 'कुछ तो रहम करो', वीडियो में देखें क्या है माजरा
रणवीर सिंह ने मौनी रॉय से कही यह बात
नई दिल्ली:

इन दिनों पूरे देश में हीट वेव चल रही है. पारा देश के कई हिस्सों में 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. हर कोई गर्मी से बेहाल है और इससे राहत पाने के तरीके भी ढूंढे जा रहे हैं. इसी गर्मी के मौसम में रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी रिलीज होने वाली है. रणवीर बहुत ही जोर-शोर के साथ अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह डांस रियलिटी शो में पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात मौनी रॉय से हुई. रणवीर अपने रॉकिंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो उन्होंने हीट वेव का दोष मौनी रॉय के सिर ही मढ़ दिया. 

रणवीर सिंह और मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मौनी रॉय कुर्सी पर बैठी हैं जबकि रणवीर सिंह उनके सामने खड़े हैं. रणवीर सिंह मौनी रॉय से कहती हैं, 'मौनी जी देश में हीट वेव चल रहा है.' इस पर मौनी कहती है, 'हां चल रही है.' इस पर रणवीर सिंह कहते हैं, 'कुछ तो रहम करो मौनी जी.' इसके बाद वह आग बुझाने वाला सिलिंडर के साथ नजर आते हैं. इस तरह रणवीर सिंह और मौनी रॉय का यह मजाकिया वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का निर्माण यशराज के बैनर तले किया गया है. फिल्म के निर्दशक दिव्यांग ठक्कर हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और बोमन ईरानी के अलावा शालिनी पांडे, दीक्षा जोशी और रत्ना पाठक शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये VIDEO भी देखें : मुंबई में एक फैशन शो के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Mouni Roy, Jayeshbhai Jordaar, Ranveer Singh Video, Ranveer Singh Viral Post, Mouni Roy Viral Post, Mouni Roy Viral Video, Heatwave In India, Heatwave, Indian Temperature, Summer Season India, रणवीर सिंह, जयेशभाई जोरदार, मौनी रॉय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com