- रानू मंडल का वीडियो हुआ वायरल
- फैन पर भड़की सोशल मीडिया सेंसेशन
- कहा- मैं अब सेलेब्रिटी बन गई हूं.
पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजर बसर करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) यूं तो दिन-ब-दिन सफलता की ऊचाईयां छू रही हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जो वाकई चौंकाने वाला है. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल सुपरमार्केट में शॉपिंग करने पहुंचीं. इस दौरान जब एक फैन ने उन्हें छूआ और सेल्फी लेने के लिए बोला तो रानू मंडल भड़क गईं. रानू मंडल (Ranu Mondal) फैन पर उन्हें टच करने के लिए बरस पड़ी. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रानू मंडल फैन पर नाराज हो रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रानू मंडल (Ranu Mondal) के इस वीडियो को इंडिया हिस्ट्री लाइव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे टच मत करो, अब मैं सेलेब्रिटी बन गई हूं.' इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में रानू मंडल के व्यवहार को देख हर कोई हैरान है और फैन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mondal Video) अपने एक वीडियो के जरिए ही रातों-रात सुपरस्टार बनी थीं. उनका यह वीडियो राणाघाट रेलवे स्टेशन का था, जिसमें वह लता मंगेशकर का सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा है' गाती दिखाई दे रही थीं.
रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज से प्रभावित होकर ही हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाना गाने का ऑफर दिया था. खास बात तो यह है रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है. हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के अलावा रानू की प्रसिद्धि देखकर खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की थी. हालांकि, उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल के साथ बाकी सिंगरों के लिए भी कहा था कि नकल सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं