विज्ञापन

रणबीर कपूर ने छूए अरुण गोविल के पैर, रामायण के राम से कहा- आपके चेहरे को को दिल में संजोकर बड़ा हुआ

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् से जुड़े एक मेगा इवेंट में उन्होंने दूरदर्शन की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के बारे में कुछ ऐसी बातें कहीं जिन्होंने सबका दिल छू लिया.

रणबीर कपूर ने छूए अरुण गोविल के पैर, रामायण के राम से कहा- आपके चेहरे को को दिल में संजोकर बड़ा हुआ
रामायणम् के इवेंट में रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को बताया इंस्पिरेशन
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 4000 करोड़ की रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई को जनता के सामने आएगा. इसकी पहली झलक को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है लेकिन इस बीच रामायणम् की टीम ने दिल्ली के भारत मंडपम में एक खास इवेंट रखा. इस इवेंट में फिल्म से जुड़ी पूरी स्टारकास्ट रणबीर कपूर, सनी देओल, यश, साई पल्लवी, रकुलप्रीत सिंह, रवि दुबे समेत तमाम मेहमान पहुंचे थे. इनमें दूरदर्शन की रामायण के प्रभु श्री राम यानी कि अरुण गोविल भी शामिल थे. इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को लेकर ऐसी बात कही जिससे पता चलता है कि उनके किरदार को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं.

रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया. रणबीर ने सीनियर एक्टर अरुण गोविल के बारे में बात करते हुए बताया कि किस तरह उनके किरदार ने पीढियों पर असर छोड़ा है. रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के लिए एक इमोशनल स्पीच दी. रणबीर कपूर ने बताया कि रामानंद सागर की रामायण में उनके किरदार ने हर पीढ़ी को प्रभावित किया है. रणबीर ने कहा कि वह अपने किरदार की तुलना अरुण गोविल से कभी नहीं कर सकते. राम  का किरदार उनके लिए प्रेरणा है और वे उम्मीद करते हैं कि जो न्याय अरुण गोविल ने राम के किरदार के साथ किया है वे उसे आगे बढ़ा पाएंगे.

रणबीर ने आगे कहा, अरुण जी आपने इस जिम्मेदारी को कई सालों तक खूबसूरती, सच और गरिमा के साथ निभाया है. उन्होंने कहा, आपकी जर्नी ने मेरे जैसे एक्टर्स को ही नहीं बल्कि हर उस इंसान को प्रेरित किया है जिसने वो रामायण देखी है. आपने लोगों में विश्वास जगाया है और उन्हें इंस्पायर किया है. रणबीर ने ये भी कहा कि वह खुद की मेहनत को तभी सफल मानेंगे अगर वो अरुण गोविल के निभाए राम के किरदार का छोटा सा भी हिस्सा उस तरह से निभा पाते हैं जैसा कि उन्होंने निभाया.

बचपन से फॉलो किए राम के आदर्श 

रणबीर ने कहा, बचपन से ही मैं श्रीराम के आशीर्वाद, उनकी सीख और आपके चेहरे को दिल में संजोए बड़ा हुआ हूं. हम आपको अपने ही परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं. हर चीज के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

रामयाणम् का ट्रेलर क्यों होगा खास

24 जुलाई को रिलीज होने वाला रामायणम् का ट्रेलर खास होने वाला है. खास इसलिए क्योंकि इसमें पहली बार राम के साथ सीता, रावण, लक्ष्मण की झलक दिखाई जाएगी. अभी तक रावण, सीता और लक्ष्मण की झलक फैन्स के साथ शेयर नहीं की गई है. बता दें कि फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Arun Govil, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com