विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2020

रणबीर कपूर पुलिस यूनिफॉर्म पहने आए नजर, फैन्स हुए क्रेजी...देखें Photos

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही है.

रणबीर कपूर पुलिस यूनिफॉर्म पहने आए नजर, फैन्स हुए क्रेजी...देखें Photos
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) यूं तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कुछ तस्वीरें उनकी फिल्म के सेट से सामने आई है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है. इन तस्वीरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor photo) पुलिस की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. रणबीर कपूर को इससे पहले किसी भी फिल्म या फोटो में पुलिस की यूनिफॉर्म में नहीं देखा गया है. उनकी यह फोटो खूब देखी जा रही है.

हिना खान व्हाइट गाउन में दुल्हन बनकर झूमती आईं नजर, Video पोस्ट कर पूछा- क्या आप एक्साइटिड हैं...

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लॉकडाउन के बाद शूटिंग सेट पर लौट चुके हैं. फैन्स इसी को ध्यान में रखते हुए अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अपनी नई फिल्म में पुलिसवाले का रोल करेंगे. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है. दूसरी फोटो में रणबीर को इस गेटअप में अपने को-स्टार्स संग ब्रेक पर भी देखा गया. रणबीर कपूर के फैन पेज से फोटो को शेयर किया गया है. इस फोटो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह किसी फिल्म नहीं बल्कि ऐड की शूटिंग के दौरान का लुक है.

कंगना रनौत का पुराना Video वायरल, बोलीं- 'एक बार ड्रग एडिक्ट बन गई थी'

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' है जिसमें वह अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आएंगे. यह एक सुपरहीरो मूवी बताई जा रही है. वैसे भी रणबीर कपूर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार चल रहा है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Photo, Ranbir Kapoor In Police Uniform, Ranbir Kapoor Video, Ranbir Kapoor Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com