विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

रणबीर-आलिया जल्द अपने सपनों के घर में करेंगे प्रवेश, इस आलिशान बंगले की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आलीशान नए बंगले का काम अक्टूबर 2024 में पूरा हो गया. बंगले की फिनिशिंग हाल ही में 2025 में की गई है. आलिया और रणबीर का घर बेहद खूबसूरत लग रहा है.

रणबीर-आलिया जल्द अपने सपनों के घर में करेंगे प्रवेश, इस आलिशान बंगले की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
रणबीर-आलिया का जल्द अपने सपनों के घर में करेंगे गृह प्रवेश
नई दिल्ली::

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आलीशान नए बंगले का काम अक्टूबर 2024 में पूरा हो गया. बंगले की फिनिशिंग हाल ही में 2025 में की गई है. आलिया और रणबीर का घर बेहद खूबसूरत लग रहा है. हर फ्लोर पर हरियाली की झलक दिख रही है. रणबीर और आलिया का ड्रीम हाउस असल में राज कपूर और कृष्णा राज कपूर का था, जो रणबीर के दादा-दादी थे. रणबीर और आलिया का नया घर लगभग बनकर तैयार है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लागत 250 करोड़ रुपये है. हर फ्लोर की बालकनी को हरे-भरे गमलों से सजाया गया है, जबकि घर का गेट वैसा ही है. घर अब 2024 के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक और ज़्यादा कंप्लीट नज़र आता है. रणबीर और आलिया अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं, खासकर आलिया के लिए. इसलिए घर में व्यवस्था उसी के अनुसार की गई है. 

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया है कि रणबीर और आलिया के घर का काम पूरा हो गया है. घर की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है, इसे जानकर फैंस हैरान रह गए. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "गेट इतना सस्ता क्यों बनाया पटेरे का? सिर्फ गेट ही चेंज नहीं हुआ." दूसरे यूजर ने कहा, "आखिरकार, रणबीर का घर बनकर तैयार हो गया. भारत में वास्तुकला मेरी समझ से परे है. हर आलीशान घर भी सड़क के किनारे खड़ा दिखता है, कोई ड्राइववे नहीं, कोई विशाल लॉन नहीं, बस खड़ी कंक्रीट!"

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "इतना खर्चा हो गया कि नया गेट बनाने के पैसे ही नए बचे." एक यूजर ने कहा, "रणबीर के मेन गेट जैसा नहीं बनवाऊंगा."रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए घर का नाम दादी कृष्णा राज कपूर की याद में रखा गया है. यह न सिर्फ़ एक आलीशान घर है, बल्कि यह उनकी बेटी राहा कपूर को तोहफ़ा भी है. यह बंगला जो मूल रूप से राज और कृष्णा राज कपूर का था, 1980 में ऋषि और नीतू कपूर को विरासत में मिला था. यह छह मंज़िला इमारत राहा के नाम पर पंजीकृत होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Home, Ranbir Kapoor Alia Bhatt News Home Price, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Bungalow, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com