पहाड़ों की बारिश, ठंडी हवा और बचपन की प्यारी यादों को अपनी कहानियों में जिंदा कर देने वाले रस्किन बॉन्ड को हर कोई उनकी सादगी भरी लिखाई के लिए जानता है. उनकी किताबें पढ़ते ही मसूरी की वादियां आंखों के सामने आ जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका सबसे पसंदीदा हिंदी गाना कौन सा है? जब उनसे ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा गाना चुना, जिसे सुनते ही आज भी पुराने दौर की ताजगी महसूस होने लगती है. सबसे मजेदार बात ये है कि उनका फेवरेट गाना शांत नहीं, बल्कि मस्ती और चुलबुले अंदाज से भरा हुआ है.
इंटरव्यू में बताया अपना पसंदीदा गाना
हाल ही में एक बातचीत के दौरान रस्किन बॉन्ड से उनके फेवरेट हिंदी गाने के बारे में पूछा गया. उन्होंने मुस्कुराते हुए 1949 की फिल्म बरसात के मशहूर गाने हवा में उड़ता जाए, मोरा लाल दुपट्टा मलमल का का नाम लिया. ये गाना आज भी पुराने संगीत पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था. इसके बोल रमेश शास्त्री ने लिखे थे और संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था. गाने की हल्की-फुल्की धुन और मजेदार अंदाज इसे आज भी सुनने लायक बनाते हैं. इतने साल बीतने के बाद भी इसकी चमक कम नहीं हुई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या है फर्क, बोले- भारतीय संस्कृति में तीनों के अर्थ अलग
राज कपूर और नरगिस की फिल्म का सुपरहिट गाना
बरसात उस दौर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को खूब पसंद दिलाई. फिल्म का ये गाना बिमला कुमारी पर फिल्माया गया था. इसकी मस्ती, लता मंगेशकर की आवाज और खूबसूरत धुन ने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया.
रस्किन बॉन्ड की पसंद क्यों लगी अलग
रस्किन बॉन्ड की कहानियां पढ़ने वाले लोग उन्हें पहाड़ों, बचपन और सादगी से जोड़ते हैं. इसलिए जब उन्होंने इतना चुलबुला गाना अपना फेवरेट बताया तो कई लोगों को ये जानकर अच्छा सरप्राइज मिला. शायद यही वजह है कि उनका ये पसंदीदा गाना आज फिर चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें- गुलजार का लिखा वो स्पेशल गाना, हनी सिंह ने उठाए थे लिरिक्स पर सवाल, खुद गीतकार ने कहा- अंतरा तो समझ लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं