विज्ञापन

4000 करोड़ी रामायणम् की आदिपुरुष से हुई तुलना, टीवी के भगवान राम बोले- लुक बहुत जरूरी होता है

एक्टर अरुण गोविल, जो नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने 90 के दशक की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था. 

4000 करोड़ी रामायणम् की आदिपुरुष से हुई तुलना, टीवी के भगवान राम बोले- लुक बहुत जरूरी होता है
रणबीर कपूर की रामायण में दशरथ बनें अरुण गोविल
नई दिल्ली:

रामायण भारतीय कल्चर का एक अटूट हिस्सा रही है. पिछले कई दशकों से बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा को अलग अलग तरह से फिल्मों और शोज में दिखाया गया. वहीं एक्टर अरुण गोविल की रामायण, जिसे रामानंद सागर ने 90 के दशक में बनाया था. वह आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़े हुए हैं. लेकिन अब अरुण गोविल रणबीर कपूर की रामायण, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. उसमें दशरथ का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं उन्होंने फिल्म को लेकर तुलना पर अपना रिएक्शन दिया है. 

दो पार्ट में रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण

रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. 2026 में नितेश तिवारी की रामायण का आईमैक्स पर पहला पार्ट रिलीज होना है. जबकि दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में आने की उम्मीद है. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, रावण के रोल में यश, सीता के रोल में साई पल्ल्वी, हनुमान के रोल में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आ रहे हैं. वहीं जब से फिल्म का पहला लुक शेयर किया गया है. फैंस 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण से तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि अरुण गोविल के भगवान राम और रणबीर कपूर के राम के रोल की तुलना करते हुए दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दूसरा राजेश खन्ना कहलाने लगा था ये एक्टर, रामानंद सागर की रामायण में निभाया अहम किरदार, बॉलीवुड की राजनीति ने बिगाड़ा करियर

अरुण गोविल ने रामायण की तुलना पर कही ये बात

इस पर पीटीआई से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, "जब कोई स्टैंडर्ड सेट होता है, तो तुलना हमेशा होती है, और किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है. मेरा मानना ​​है कि भगवान का रोल निभाने के लिए, आपको वैसा दिखना भी चाहिए. लुक बहुत जरूरी होता है. जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखने चाहिए, और वे सोचें, 'भगवान ऐसे हो सकते हैं.,"

नई रामायण वर्सेस आदिपुरुष पर अरुण गोविल ने कही ये बात

नई रामायण ओम राउत के निर्देशन में बनीं रामायण के अडेप्शन आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के तीन साल बाद बड़े पर्दे पर आ रही है, जिसमें प्रभास भगवान राम, सैफ अली खान भगवान रावण और कृति सेनन माता सीता के रोल में नजर आई थी. जबकि क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी आलोचना की थी. इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सबसे बड़ी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं अरुण गोविल ने रामायण और आदिपुरुष की तुलना पर कहा, रामायण और आदिपुरुष के बीच बहुत फर्क है. 

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Govil, Arun Govil News, Arun Govil Ramayan, Arun Govil On Ramanand Sagar Ramayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com