विज्ञापन
This Article is From May 12, 2022

महेश बाबू के बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा ने कहा, बॉलीवुड कोई कंपनी नहीं, फिल्में डब करते हैं तभी ज्यादा कलेक्शन करते हैं

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने महेश बाबू मामले पर कहा, "यह एक अभिनेता के रूप में उनकी पसंद है कि वह कहां काम करेंगे. लेकिन बॉलीवुड एक कंपनी नहीं है.

महेश बाबू के बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा ने कहा, बॉलीवुड कोई कंपनी नहीं, फिल्में डब करते हैं तभी ज्यादा कलेक्शन करते हैं
महेश बाबू के बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा
नई दिल्ली:

साउथ एक्टर महेश बाबू ने हाल ही में अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता. इस बात को लेकर बॉलीवुड का रिएक्शन आना शुरू हो गया है. बॉलीवुड में उनके बयान का विरोध किया जाने लगा तो एक्टर ने स्पष्टीकरण जारी किया. तेलुगु मीडिया के साथ बातचीत के दौरान महेश  बाबू ने कहा, उन्हें हिंदी फिल्में करने की जरूरत नहीं है और वह केवल तेलुगु फिल्मों में काम करना चाहते हैं.

हालांकि इन दिनों इस मुद्दे पर गरमा गरमी देखने को मिल रही है. हाल ही में साउथ की कुछ फिल्में देश और दुनिया में हिट होने के बाद साउथ एक्टर्स बॉलीवुड को लेकर बयानबाजियां करने लगे हैं और खुद को बेहतर बताने लगे हैं. ऐसे में साउथ और बॉलीवुड विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. 

अब इस पर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "यह एक अभिनेता के रूप में उनकी पसंद है कि वह कहां काम करेंगे. लेकिन मैं यह नहीं समझ पाया कि बॉलीवुड अफॉर्ड नहीं कर सकता से उनका क्या मतलब है. क्योंकि बात यह है कि अगर आप हाल की दक्षिण भारतीय फिल्मों को देखें, तो उन्हें डब करके रिलीज किया गया तभी वह ज्यादा कलेक्शन कर पाईं. 

उन्होंने आगे कहा, " सबसे पहले, बॉलीवुड एक कंपनी नहीं है. यह मीडिया द्वारा दिया गया एक लेबल है. एक कंपनी या एक प्रोडक्शन हाउस आपको एक विशेष कीमत पर एक फिल्म करने के लिए कहेगा, तो पूरे बॉलीवुड को लेकर आप कैसे कह सकते हैं. ऐसे में उनकी बात का कोई मतलब समझ नहीं आता"

इससे पहले क्या कहा था... 

हालांकि इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप विवाद पर कहा था, बॉलीवुड एक्टर्स साउथ एक्टर्स से जलते हैं. उन्होंने किच्चा सुदीप के पोस्ट कर कमेंट किया था, जमीनी सच्चाई सर यह है कि साउथ के स्टार्स से बॉलीवुड एक्टर्स जलते हैं, क्योंकि कन्नड़ डबिंग फिल्म केजीएफ -2 ने 50 करोड़ से शुरुआत की.  

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Babu, Mahesh Babu Movies, Mahesh Babu News, Mahesh Babu Statement On Hindi Films, Ram Gopal Verma, Ram Gopal Verma On Coronavirus, Ram Gopal Verma Twitter, Ram Gopal Verma Tweet Viral, Ram Gopal Verma Tweet, Ram Gopal Verma On Hindi, Bollywood Vs South, Bollywood Vs South Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com