Bhumi Pednekar Shared Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding Pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्म निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी ने बुधवार को गोवा में शादी की, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को अपने नए सफर की झलक दिखाई. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, मेरा अब और हमेशा के लिए 21-02-2024. इसके साथ उन्होंने अपनी मैजिकल वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. वहीं अब सेलेब्स ने इस बिग फैट वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें शेयर करना शुरु कर दिया है, जिसपर फैंस की नजरें टिक गई हैं.
भक्षक एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, जो शादी में शामिल हुई थीं. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें न्यूली मैरिड कपल के साथ वह पोज देते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मैं कभी भी ऐसे दो लोगों से नहीं मिली, जो एक जैसे हों, बस एक साथ रहने के लिए बने हों. अपने प्रियजनों को आगे के अच्छे जीवन की शुभकामनाएं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं. आज का दिन बहुत मैजिकल था." इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जोड़े को बधाई दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शुरुआत में किसी विदेशी स्थान पर शादी की मेजबानी करने की योजना बनाई थी. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी का वेन्यू बदलकर गोवा कर लिया. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं