विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Raksha Bandhan Box Office collection Day 4: रक्षाबंधन का वीकएंड पर भी नहीं चला जादू, अब तक हुई इतनी कमाई

Raksha Bandhan Box Office collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. माना जा रहा था कि त्योहार पर फिल्म अच्छा कारोबार करेगी, लेकिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली.

Raksha Bandhan Box Office collection Day 4: रक्षाबंधन का वीकएंड पर भी नहीं चला जादू, अब तक हुई इतनी कमाई
Raksha Bandhan Box Office collection Day 4: रक्षा बंधन का वीकएंड पर भी नहीं चला जादू
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. माना जा रहा था कि त्योहार पर फिल्म अच्छा कारोबार करेगी, लोग फिल्म देखने जाएंगे. हालांकि 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षा बंधन' ने  मेकर्स को झटका दिया है. 'रक्षा बंधन' की कमाई चौथे दिन भी कुछ खास नहीं रही. अक्षय कुमार कि फिल्में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही हैं और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं कर पाई.

आंकड़ों के मुताबिक,'रक्षा बंधन' की चौथे दिन की समान्य रही. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी. 'रक्षा बंधन' ने दूसरे दिन 6 से 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.80 करोड़ रुपये कमाए.  वहीं चौथे दिन भी फिल्म ने लगभग 6-7 करोड़ रुपये कमाए.

फिल्म की कमाई को वीकएंड का भी खासा फायदा नहीं मिला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय की पिछली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की तरह ही 'रक्षा बंधन' के भी शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं. 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन दिनों में अब तक कुल 23.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म से अक्षय और मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं और फिल्म का प्रमोशन भी जमकर किया गया था.

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं. रक्षा बंधन के त्योहार पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी भाई बहन के रिश्ते पर आधारित है. 'रक्षा बंधन' में प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और इमोशन सबकुछ है. 

आमिर खान 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़े, घर पर फहराया झंडा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan Day 4 Box Office Collection, Raksha Bandhan, Raksha Bandhan Total Collection, Akshay Kumar Film Earning, Akshay Kumar Film Rakshabandhan, Raksha Bandhan Cast, Raksha Bandhan Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com