विज्ञापन
This Article is From May 18, 2022

राखी सावंत से 6 साल छोटे उनके बॉयफ्रेंड की फैमिली को राखी नहीं हैं पसंद, एक्ट्रेस ने कहा- खुद को बदल दूंगी

राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि उनका एक बॉयफ्रेंड है,उसके साथ उन्होंने फोटो और वीडियो भी शेयर की है.

राखी सावंत से 6 साल छोटे उनके बॉयफ्रेंड की फैमिली को राखी नहीं हैं पसंद, एक्ट्रेस ने कहा- खुद को बदल दूंगी
बॉयफ्रेंड के साथ राखी सावंत
नई दिल्ली:

राखी सावंत खुद को एंटरटेनर कहती हैं और वो कुछ भी कर सकती हैं. बिग बॉस के घर में अपने पति के साथ फैंस को खूब एंटरटेन करने वाली राखी और उनके पति ने बाहर आते ही नया ड्रामा किया औऱ दोनों अलग हो गए. अब कुछ महीनों बाद राखी की लाइफ में उनके बॉयफ्रेंड की एंट्री हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका एक बॉयफ्रेंड है. हाल ही में उन्होंने आदिल हुसैन दुर्रानी नाम के एक व्यक्ति से पपराज़ी का परिचय कराते हुए कहा कि वह उनके बॉयफ्रेंड हैं. 

राखी इन दिनों अपने इस नए रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड से छह साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का अंतर उन्हें परेशान नहीं करता. उन्होंने कई सेलिब्रिटी कपल्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास और मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का नाम लेते  हुए कहा कि रिश्ते में उम्र के फासले मायने नहीं रखते. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राखी ने कहा, 'वह कहते हैं कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने मुझे एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की.

राखी और आदिल, आदिल की बहन शैली के माध्यम से मिले, जो राखी की दोस्त है. लेकिन आदिल का परिवार उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं है. राखी ने कहा है कि उनके रिश्ते से आदिल के घर में बवाल हो गया है. उसके घर में हमारा रिश्ता एक बड़ा मुद्दा बन गया है. आदिल के परिवार को राखी के लाइफ स्टाइल से समस्या है और उनके कपड़े पहनने का तरीका भी उन्हें पसंद नहीं है, हालांकि राखी अब खुद को उनके लिए बदलने को तैयार है. वह चाहती है कि वे उन्हें स्वीकार करें, क्योंकि उन्हें लंबे समय के बाद मुश्किल से प्यार मिला है. पिछले महीने राखी ने लगभग 40 लाख रुपये की अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स1 और आदिल खान दुर्रानी के साथ पोज देते हुए फोटो पोस्ट की. 

बता दें कि राखी ने पहले रितेश से शादी की थी, जिनसे वह बिग बॉस 15 के घर से बाहर आने के बाद अलग हो गईं. राखी और रितेश ने बिग बॉस 15 में एक साथ हिस्सा लिया था, लेकिन शो में यह बात पता चली की उनकी शादी अवैध थी क्योंकि रितेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था.
 

VIDEO: कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर साड़ी में नज़र आईं दीपिका पादुकोण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Boyfriend, Rakhi Sawant Age, Rakhi Sawant Love Story, Adil Durrani Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Bigg Boss, Rakhi Sawant Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com