विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2025

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को राखी सावंत ने बताया गोल्ड बोलीं, उसने कहीं ना कहीं बहुत सहा...

Rakhi Sawant on Govinda wife: राखी ने सुनीता की हिम्मत की दाद देते हुए कहा, “हर इंसान को बोलने का हक है. औरत मर जाती है, दफन हो जाती है, लेकिन उसकी आत्मा बोल नहीं पाती."

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को राखी सावंत ने बताया गोल्ड बोलीं, उसने कहीं ना कहीं बहुत सहा...
राखी सावंत ने गोविंदा की पत्नी सुनीता को कहा गोल्ड
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बिंदास क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर अपनी बेबाकी दिखाई. हाल ही में उन्होंने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वो खुद के बाद सबसे बिंदास हैं. राखी ने सुनीता को “राखी सावंत 2.0” तक बता दिया! राखी ने कहा, “मेरे बाद अगर कोई बिंदास है, तो वो सुनीता जी हैं. जैसे 24 कैरेट गोल्ड होता है, वैसे ही सुनीता जी गोल्ड हैं. मस्त हैं, मुझे बहुत पसंद हैं.” उन्होंने बताया कि वो सुनीता के व्लॉग्स भी देखती हैं और उनकी खुलकर बोलने की आदत को सैल्यूट करती हैं.

“औरत दफन हो जाती है, लेकिन बोल नहीं पाती”

राखी ने सुनीता की हिम्मत की दाद देते हुए कहा, “हर इंसान को बोलने का हक है. औरत मर जाती है, दफन हो जाती है, लेकिन उसकी आत्मा बोल नहीं पाती. सुनीता जी जो ठीक लगता है, वो बोलती हैं. अब उनका पीरियड चला गया सब सहने का. पति स्टार नहीं रहे, तो अब वो दिल खोलकर बोल रही हैं. कहीं न कहीं बहुत कुछ सहा होगा. मुझे वो सच्ची लगती हैं.”

गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर राखी का जवाब

गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर राखी ने हंसते हुए कहा, “ची ची भैया से मैं स्ट्रगल के दिनों में कई बार मिली. गाने किए, शोज किए, लेकिन उन्होंने मुझे नजर उठाकर भी नहीं देखा. पूरी बॉलीवुड की सोहन पापड़ी तो मैं हूं!” राखी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस को ऐसा लगता है कि सुनीता और राखी अगर कभी साथ आएं, तो धमाल मच जाएगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant On Govinda, Rakhi Sawant On Sunita Ahuja, Sunita Ahuja Govinda Divorce Rumours, Rakhi Sawant Sings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com