'धुरंधर' स्टार का घर काफी आरामदायक है. यहां सालों से वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं और यहां रखी चीजें भी सालों में जमा की गई हैं. बेज और क्रीम रंग की दीवारों से निकलने वाली गर्माहट आपको तुरंत महसूस होती है.
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जमील जमाली के किरदार से छा जाने वाले राकेश बेदी इन दिनों चर्चा में हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. टीवी पर वह लंबे समय से वह काम कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर हो गए हैं. फिल्म में वह अहम रोल में थे. युवा पीढ़ी को भी उनकी एक्टिंग फिल्म में काफी पसंद आ रही है. 1979 से ही भारतीय सिनेमा में वह अपना योगदान दे रहे हैं. उन्होंने 1979 में फिल्म 'हमारी तुम्हारी' से अपने करियर की शुरुआत की थी.
उन्होंने 'चश्मे बद्दूर', 'नकाब', 'जवाब हम देंगे', 'यस बॉस' और 'हम आपके दिल में रहते हैं' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. बाद में उन्हें टेलीविजन पर काफी सफलता मिली. खासकर 'श्रीमान श्रीमती' और 'ये जो है जिंदगी' जैसे शोज के जरिए. अपने 40 साल से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने न सिर्फ 150 फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है, बल्कि स्क्रिप्ट भी लिखी हैं. हाल ही में फराह खान उनके घर पहुंची और उनके आलिशान घर में व्लॉग शूट किया.

फराह खान ने ्व्लॉग में दिखाया आलिशान घऱ
'Fun (Food) With Farah' के ताजा एपिसोड में डायरेक्टर फराह खान ने अपने फैंन्स को मुंबई में राकेश बेदी के घर की सैर करवाई. जब राकेश बेदी ने डायरेक्टर का अपने घर में स्वागत किया, तो फराह ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं. तब से, जब फराह सिर्फ 14-15 साल की थीं. उन्होंने बताया कि राकेश बेदी, सुप्रिया पाठक, नीना गुप्ता, फराह, सतीश शाह और कुछ अन्य लोग अक्सर जावेद अख्तर के घर पर मुफ्त के खाने और शराब का लुत्फ उठाने के लिए इकट्ठा हुआ करते थे. राकेश बेदी के घर की सैर करवाने से पहले, फराह ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, "ये मूवी टावर में काफी बड़े-बड़े घर हैं."
यह भी पढ़ें - मॉडल LizLaz की फोटो लाइक करने के बाद पत्नी अनुष्का संग स्पॉट हुए विराट कोहली, प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए वृंदावन हुए रवाना

राकेश बेदी के घर के अंदर का नजारा
'धुरंधर' स्टार का घर काफी आरामदायक और सादा है. यह घर ऐसा लगता है जैसे यहां सालों से लोग रह रहे हों और यहां रखी चीजें भी सालों में जमा की गई हैं. बेज और क्रीम रंग की दीवारों से निकलने वाली गर्माहट आपको तुरंत महसूस होती है. इसमें एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जिसमें टीक की लकड़ी से बना एक बहुत ही सुंदर सोफा सेट रखा है. यह कमरा कलाकृतियों और पेंटिंग्स से सजा हुआ है.

'पर्सनल डेन'
यह कमरा एक और लिविंग रूम से जुड़ा है, जो आरामदायक और छोटा है, और जिसमें एक टेलीविजन भी लगा है. हालांकि राकेश बेदी ने फराह खान को अपने पूरे घर का टूर नहीं करवाया, लेकिन उन्होंने घर का सबसे अच्छा हिस्सा जरूर दिखाया - अपना 'पर्सनल डेन'.

गुलाबी दीवारों वाले इस छोटे से कमरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "यह एक तरह का 'डेन' है, जहां मैं आराम करता हूं." एक दीवार पर उन सभी ब्रांड्स के डील्स का एक कोलाज लगा था, जो उन्होंने 'धुरंधर फिल्म्स' की जबरदस्त सफलता के बाद हासिल किए थे. इस कोलाज का टाइटल था 'मेरा बच्चा, ब्रांड्स का धुरंधर', और इसमें एक्टर जमील जमाली के गेट-अप में नजर आ रहे थे.

दूसरी दीवार पर उनका एक स्केच बना हुआ था, जिसे उनके किसी फैन ने बनाया और पेंट किया था. तीसरी दीवार पर उनकी एक और तस्वीर लगी थी, जिसके चारों ओर उनके मशहूर डायलॉग्स लिखे हुए थे. राकेश ने फ़राह को बताया कि उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों के लिए लिखा भी है. यह सुनकर फराह हैरान रह गईं. उन्होंने राकेश का हौसला बढ़ाया और उन्हें और ज्यादा लिखने के लिए प्रेरित किया.
बाद में फराह खान, राकेश बेदी, उनकी पत्नी आराधना और उनकी बेटी रितिका लिविंग रूम में बैठकर आपस में बातचीत करने लगे. व्लॉग के आखिरी में गिफ्ट्स का लेन-देन हुआ. साथ ही 'धुरंधर' स्टार द्वारा मेहमानों और परिवार के लिए 'पापड़ी चाट' बनाया और खाया गया.