पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख को हाल ही में पाकिस्तानी टीवी सीरियल 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया गया. जावेद ने 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था. वायरल हो रहे वीडियो में, जावेद शेख 'प्रीतम जयपाल' का किरदार निभा रहे हैं. यह किरदार कुछ हद तक आदित्य धर की 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ी में आर. माधवन के निभाए 'अजय सान्याल' के किरदार से प्रेरित लगता है. इस टीवी सीरियल में RAW और 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
धुरंधर की सस्ती कॉपी!
सीरियल में जावेद के किरदार को ल्यारी में मौजूद एजेंट्स का इस्तेमाल करके पाकिस्तान को कमजोर करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. दर्शकों ने इसकी तुलना 'धुरंधर' से की, जिसमें भी इसी तरह सीमा-पार के झगड़ों और खुफिया ऑपरेशन्स को दिखाया गया था.
यह भी पढ़ें - 'जवान' डायरेक्टर Atlee के घर फिर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया दूसरी बार बनीं मां, सेलेब्स ने यूं दी बधाई
सोशल मीडिया पर हो रही छी-छी
सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जावेद शेख को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "और इतने सालों तक वह बॉलीवुड से पैसे कमाते रहे और ऐसे इंटरव्यू देते रहे, जैसे वह खुद बॉलीवुड नहीं जाते, बल्कि बॉलीवुड उन्हें खास तौर पर बुलाकर उनसे एक्टिंग करवाता है."
दूसरे यूजर ने लिखा, "दशकों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद, पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख अब भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए B-ग्रेड की पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फिल्में बना रहे हैं."
इस बीच, एक यूजर ने सीरियल की प्रोडक्शन क्वालिटी की जमकर आलोचना करते हुए लिखा, "सच कहूं तो, यह किसी सस्ते और घटिया 'वर्टिकल शो' जैसा लग रहा है, जिनके विज्ञापन YouTube पर भी आते हैंय यह पूरी तरह से घटिया और बकवास है. हाहा."
यह भी पढ़ें - मॉडल LizLaz की फोटो लाइक करने के बाद पत्नी अनुष्का संग स्पॉट हुए विराट कोहली, प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए वृंदावन हुए रवाना
बॉलीवुड की ये फिल्में कर चुके जावेद शेख
जावेद शेख बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम में उनके रोल के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन इसके अलावा वो शिखर (2005), जान-ए-मन (2006), नमस्ते लंदन और जन्नत (2008) ,तमाशा (2015) और हैप्पी भाग जाएगी (2016) में भी नजर आए थे. तमाशा में वह रणबीर कपूर के पिता बने थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं