विज्ञापन

राजपाल यादव से 13 साल 5 महीने छोटी हैं पत्नी राधा यादव, परिवारवालों को नहीं पसंद था दामाद, बेटी की जिद ने किया मजबूर

राजपाल यादव की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. इसमें परिवार की नाराजगी ने बिल्कुल सिनेमाई ट्विस्ट था लेकिन घरवालों की जिद के आगे राजपाल यादव और राधा के प्यार की जीत हुई.

राजपाल यादव से 13 साल 5 महीने छोटी हैं पत्नी राधा यादव, परिवारवालों को नहीं पसंद था दामाद, बेटी की जिद ने किया मजबूर
राजपाल यादव और राधा यादव की लव स्टोरी
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नए नए अपडेट आ रहे हैं. चेक बाउंस केस की वजह से भी राजपाल चर्चा में रहे लेकिन हम फिलहाल उनकी प्रोफेशनल लाइफ या किसी कानूनी पचड़े के बारे में  बात नहीं करने वाले. हम बात कर रहे हैं राजपाल की पर्सनल लाइफ के बारे में खासतौर पर उनकी लव स्टोरी जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. क्योंकि इन दो प्यार करने वालों के बीच था उम्र का फासला और परिवार की नाराजगी.

कैसे हुई थी राजपाल यादव और राधा की मुलाकात

राजपाल यादव और राधा की मुलाकात कनाडा में हुई थी. उस समय राजपाल अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां गए हुए थे. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की जान-पहचान हुई जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदलने लगी. करीब 10 महीने तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चलाने के बाद साल 2003 में राधा भारत आईं और दोनों ने शादी कर ली.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कैसे बचपन की सजा, बन गई जवानी की जरूरतें- आप भी कहेंगे ऐसा तो मेरे साथ भी है

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल और राधा की शादी के खिलाफ थे परिवारवाले 

राजपाल यादव और राधा की दोस्ती की शुरुआत एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. बातचीत के साथ बॉन्डिंग इतनी गहरी होती चली गई कि कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला लेकिन जिस दिन रिश्ते को नाम देने की ठानी इस कहानी में ट्विस्ट आ गया. दरअसल राधा के घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. इस नाराजगी की वजह था इनके बीच 13.5 साल का उम्र का फासला. राधा के परिवार को इस शादी पर आपत्ति थी. उन्हें राजी करना आसान नहीं था राधा और राजपाल को  परिवारवालों को मनाने में काफी समय लगा. लेकिन दोनों ने एक दूसरे पर भरोसा रखा और डटे रहे. आखिरकार प्यार की जीत हुई और आज इनकी शादी को 23 साल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म

शादी के बाद राधा ने अपनी पढ़ाई को बीच में नहीं छोड़ा. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग की डिग्री पूरी की और लंदन व दुबई जैसे शहरों में जाकर अपने सपनों को साकार किया. इस पूरे सफर में राजपाल ने उन्हें हर कदम पर पूरा साथ और सपोर्ट दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com