राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए तो इंडस्ट्री से कई लोग उनकी मदद को सामने आए. फिल्मी दुनिया के अलावा कई बिजनेस हाउस ने भी उनकी मदद की तरकीब निकाली. राजपाल यादव जेल से बाहर आए तो उन्होंने सभी को इस प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवायद दिया क्योंकि इस बीच उन्हें काम के कई ऑफर मिले लेकिन एक कंपनी थी जिसने सबसे पहले अपने वादे का पूरा किया और ये कंपनपी थी यस मैडम.
यस मैडम के सीईओ मयंक आर्य ने राजपाल यादव को मदद के तौर पर अपनी ब्रैंड के लिए ऐड शूट करने का ऑफर दिया था. अब यस मैडम के लिए राजपाल यादव का ये ऐड सोशल मीडिया पर आ चुका है. मजेदार बात ये है कि इस ऐड में राजपाल यादव बिग बॉस फेम सोशल मीडिया स्टार तान्या मित्तल के साथ नजर आ रहे हैं. ये कोलैब थोड़ा नया और हटके था इसलिए इसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. हमारा ध्यान गया गया ब्रैंड पर और इस बात पर कि मयंक अपने वादे पर खरे उतरे और सबसे पहले वह काम कर दिखाया जिसका उन्होंने वादा किया था.
राजपाल यादव बने छोटा डॉन
इस ऐड में राजपाल यादव अपने पॉपुलर किरदार छोटा डॉन बने नजर आ रहे हैं. छोटा डॉन गुंडों में फंसी तान्या को बचाने के लिए आता है और फिर सबकी छुट्टी कर देता है. इस ऐड को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका कैप्शन भी मजेदार था. राजपाल यादव ने लिखा, छोटा डॉन वापस आ गया और इस बार मंदिर के घंटे की तरह सबको बजा डाला.
यह भी पढ़ें: UK 07 Rider कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए सामने, अस्पताल से लिखी भावुक कर देने वाली पोस्ट- एक अनाथ हूं आज
सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने लिखा, हे भगवान बहुत ही क्यूट था ये. एक ने लिखा, बड़ा ही मस्त कोलैब निकला. एक ने कमेंट किया, वाह तान्या और राजपाल यादव बड़ा ही आइकॉनिक कॉम्बो है. एक ने लिखा, तान्या की एक्टिंग...वाह कमाल की है.
तान्या मित्तल का डेब्यू
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल को एकता कपूर ने एक शो ऑफर कर दिया था लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन राजपाल यादव के साथ तान्या का ऐड खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इसे तान्या का मस्त डेब्यू और जबरदस्त कोलैब बता रहे हैं. किसी बड़े स्टार के साथ तो तान्या का ये पहला मौका ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं