राजपाल यादव चेक बाउंस केस में आज यानी 18 मार्च को सुनवाई हो रही है. खास बात ये है कि राजपाल सुनवाई में खुद पेश हुए हैं. वे इसके लिए दिल्ली पहुंचे. बता दें कि कोर्ट ने उन्हें सहूलियत देते हुए दो ऑप्शन दिए थे. कोर्ट का कहना था कि राजपाल या तो खुद कोर्ट में पेश हो सकते हैं या अगर वह काम और बिजी शेड्यूल के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं तो ऑनलाइन भी पेश हो सकते हैं. हालांकि राजपाल यादव ने दिल्ली आकर खुद कोर्ट में पेश होने का ऑप्शन बेहतर समझा.
राजपाल यादव को कब मिली थी जमानत?
राजपाल यादव को करीब 11 दिन जेल में रहने के बाद 16 फरवरी को जमानत मिली थी लेकिन बाहर एक्टर 17 फरवरी को आए थे. उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने के बाद उन्हें 1 लाख रुपये कि निजि मुचलके पर 30 दिन की राहत मिली थी. ये राहत उस वक्त अहम इसलिए थी क्योंकि 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी थी. राजपाल यादव इस शादी में शामिल होना चाहते थे. जेल से रिहा होने के बाद वे सीधे शाहजहांपुर पहुंचे थे और यहां अपने परिवार के साथ इस जश्न में शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने भूत बंगला में अक्षय कुमार को जड़ा थप्पड़! लिया 19 साल पुराना बदला
राजपाल यादव कब लौटे मुंबई?
शाहजहांपुर में अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी का जश्न मनाने के बाद राजपाल यादव 23 फरवरी को मुंबई लौटे. इसके बाद उन्होंने 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों का जवाब दिया. राजपाल यादव ने बताया कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं. ऐसा नहीं है कि उनके पास काम या पैसे की कोई कमी है. दरअसल सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए काम देने को लेकर एक अपील की थी राजपाल यादव ने इसी पर अपनी बात रखी थी.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के जेल से बाहर आते ही सबसे पहले इस शख्स ने पूरा किया वादा, सोनू सूद रह गए पीछे?