विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

राजपाल यादव भी चले धर्मेंद्र और सलमान खान की राह, खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे- देखें Video

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है- देखें Video

राजपाल यादव भी चले धर्मेंद्र और सलमान खान की राह, खेत में ट्रैक्टर चलाते दिखे- देखें Video
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. लोग उनकी कॉमेडी को इतना पसंद करते हैं कि आए दिन सोशल मीडिया पर उनके कॉमेडी वीडियो क्लिप शेयर करते रहते हैं. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपने गांव आए हुए हैं और यही से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. राजपाल यादव (Rajpal Yadav Video) ने फिर से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं.

मिलिए भाग्यश्री की स्टाइलिश बेटी अवंतिका दसानी से, जीती हैं ऐसी लाइफ- देखें Photo और Video

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है: "खेत में ट्रेक्टर चलाने का एक अलग ही मजा है." राजपाल यादव के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपने खेत से कोई वीडियो पोस्ट किया हो, इससे पहले भी खेत में काम करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं. हाल ही में उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें वो ट्यूबवेल के नीचे नहाते दिखे थे.

शिल्पा शेट्टी समुद्र किनारे दौड़ लगाती आईं नजर, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने भारतेंदु नाट्य अकादमी से एक्टिंग कोर्स किया था. इसके बाद वो दिल्ली के फेमस नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा चले गए थे. राजपाल यादव मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने साल 1997 गए थे. फिल्मों में जाने से पहले उन्होंने दूरदर्शन के फेमस नाटक मुंगेरी का भाई नौरंगीलाल में भी काम किया था. राजपाल यादव ने अपनी शुरुआती फिल्मों में निगेटिव रोल में भी नजर आए थे. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को बॉलीवुड में 'हंगामा', 'चुप-चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल' और 'वक्त' जैसी फिल्मों में  शानदार कॉमेडी के लिए याद किए जाते हैं. राजपाल यादव ने फिल्म 'जंगल' में अपने निभाए गए निगेटिव रोल के लिए सैन्सूई स्क्रीन बेस्टर एक्ट का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Driving Tractor, Rajpal Yadav Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com