विज्ञापन

राजपाल यादव के भाई ने पैसे ना मिलने के दावों का बताया सच, बोले- हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री...

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत नहीं मिली है. जबकि बॉलीवुड से लगातार एक्टर को फाइनेंशियल सपोर्ट मिल रहा है.  

राजपाल यादव के भाई ने पैसे ना मिलने के दावों का बताया सच, बोले-  हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री...
राजपाल यादव के भाई ने कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया. हालांकि एक्टर को सपोर्ट करने बॉलीवुड ही नहीं अन्य लोग भी सामने आए हैं. हालांकि अब राजपाल यादव के भाई ने एक्टर को मिले सपोर्ट के लिए मदद करने वालों को शुक्रिया कहा है और झूठी खबरों फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है. 

राजपाल यादव के भाई ने कही ये बात

राजपाल यादव के छोटे भाई ने NDTV से कहा- हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री और दूसरे लोगों से मदद मिल रही है. जो लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं कि हमें कोई मदद नहीं मिल रही है. यह दावे गलत हैं. हम सभी का शुक्रिया अदा करते हैं. बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के भाई श्रीपाल ने दावा किया था कि पैसे नहीं मिले, सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हुई है. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav in Jail LIVE Updates: राजपाल यादव को कोर्ट से लगा झटका, भतीजी की शादी में क्या शामिल हो पाएंगे?

केआरके ने किया था दावा

एक्टर केआरके ने दावा करते हुए एक्स पर लिखा, राजपाल यादव के भाई ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी से कोई पैसा नहीं मिला है. सभी लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए राजपाल की मदद करने की खबरें दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ सोनू सूद पर भरोसा है और उन्हें पूरा यकीन है कि सोनू आज उन्हें 1-2 करोड़ देंगे. देखते हैं कि सोनू भाई उन्हें पैसे देते हैं या नहीं.

राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत

एक्टर राजपाल यादव ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की, लेकिन कोर्ट ने अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं दिया है. राजपाल यादव के वकील भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि जमानत की सुनवाई को फिलहाल टालने का कारण यह है कि उन्हें दूसरी पार्टी को जवाब देना है. वकील ने कहा कि जेल में जाकर राजपाल यादव से मिलने के बाद ही वे भुगतान संबंधी निर्देश प्राप्त करेंगे. जो पैसा पांच करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट के रूप में लगाया गया था, उसे देने से अभिनेता ने कभी इनकार नहीं किया. पहले भी जब भुगतान की चर्चा हुई थी, तब कंपनी ने पैसे लेने से मना किया था. भाष्कर उपाध्याय ने बताया कि 2012 के एग्रीमेंट के आधार पर मामला चल रहा है. इस दौरान राजपाल यादव ने पहले से ही तीन महीने की सजा काट ली है। राजपाल यादव को पैसे किसने दिए? इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह पारिवारिक मामला है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पांच करोड़ में से ढाई करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और सोमवार को कोर्ट में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

राजपाल यादव का मामला 

राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी? एक्टर ने किया नया दावा, बताया- जेल में क्यों नहीं उनकी पत्नी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com