Rajpal Yadav Case Live Updates: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं उनकी जमानत याचिका की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई थी. लेकिन लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया. जबकि एक्टर ने शाहजहांपुर जाकर अपनी भतीजी की 19 फरवरी को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अपील की थी. इसके बाद अब सुनवाई की अगली तारीख आज यानी सोमवार 16 फरवरी को है, जिसके चलते फैंस की नजरें इस फैसले पर टिकी हैं कि राजपाल यादव को जमानत मिलेगी या नहीं. उनके मामले की सुनवाई 3 बजे से हो सकती है. वहीं सोनू सूद ने उनके लिए सोशल मीडिया पर दोबारा पोस्ट लिखी है. वहीं उनके केस में लेटेस्ट अपडेट आ रहे हैं, जिसे हम आपको देने वाले हैं.
राजपाल यादव न्यूज लाइव अपडेट्स | Rajpal Yadav News Live Updates
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन बार-बार भुगतान न करने के कारण अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया और 4 फरवरी को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था.
Rajpal Yadav Case Updates Live: 'राजपाल यादव की सजा नहीं हुई माफ'- शिकायतकर्ता कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील
राजपाल यादव के कर्ज मामले पर शिकायतकर्ता कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने कहा, 'आज उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, जिसमें जमानत देने और सजा निलंबित करने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने सजा निलंबन देने से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने अपनी भतीजी की शादी का बहाना बनाया और इसी आधार पर अदालत ने उन्हें अंतरिम निलंबन दे दिया. सुबह अदालत निलंबन देने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि कोई पैसा जमा नहीं किया गया था.'
Rajpal Yadav Case Updates Live: राजपाल यादव के केस में कोर्ट में आज क्या हुआ
दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की अस्थायी रिहाई को मंजूरी दे दी है. अधिवक्ता अवनीत सिंह सिक्का ने कहा, 'आज उनकी निलंबन याचिका लंबित थी. सुनवाई के अंतिम दिन राजपाल यादव के वकील ने मामले की योग्यता पर बहस की. मामले की परिस्थितियों और मेरी दलीलों को ध्यान में रखते हुए, न्यायालय मामले की योग्यता पर सुनवाई करने के लिए इच्छुक नहीं था. आज उनके वकील ने मामले की योग्यता पर बहस नहीं की और इसके बजाय राजपाल यादव के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये की सावधि जमा राशि लेकर आए और हमें भुगतान करने की पेशकश की. मैंने कहा कि यह सावधि जमा राशि हमारे किसी काम की नहीं है क्योंकि यह राजपाल यादव के नाम पर है और मेरा मुवक्किल इसका उपयोग नहीं कर सकता. न्यायालय ने उन्हें निर्देश दिया कि या तो मेरे मुवक्किल के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट जारी करें या मेरे मुवक्किल के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित करें.'
Rajpal Yadav Bail News Live Updates: 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे राजपाल यादव
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है. न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. न्यायालय ने इस शर्त पर सजा निलंबित करने का आदेश दिया कि यादव 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें. वह 18 मार्च तक हिरासत से बाहर रहेंगे, जब न्यायालय इस मामले की दोबारा सुनवाई करेगा.
Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव को जमानत, भाई बोले- इससे बड़ी राहत की सांस हो नहीं सकती
राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके भाई श्रीपाल यादव ने कहा, बहुत बड़ी, बहुत बड़ी राहत की सांस है. इससे बड़ी राहत की सांस हो नहीं सकती क्योंकि अगर कुछ भी होता लेकिन अगर वो नहीं होते तो मजा कतई नहीं आता. सब बेकार रहता.
Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव को जमानत, भाई बोले- इससे बड़ी राहत की सांस हो नहीं सकती
राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है. उनके भाई श्रीपाल यादव ने कहा, बहुत बड़ी, बहुत बड़ी राहत की सांस है. इससे बड़ी राहत की सांस हो नहीं सकती क्योंकि अगर कुछ भी होता लेकिन अगर वो नहीं होते तो मजा कतई नहीं आता. सब बेकार रहता.
Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव ने जमा करवाए ढाई करोड़ रुपये
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को जमानत मिल गई है. उन्होंने ढाई करोड़ रुपये कोर्ट में जमा करवाए हैं. 75 लाख रुपये पहले जमा करवा दिे गए थे जबकि 1 करोड़ 75 लाख रुपये आज जमा करवाए गए हैं.
Rajpal Yadav Court Verdict Live: राजपाल यादव को मिली जमानत
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को जमानत मिल गई है. उन्होंने ढाई करोड़ रुपये कोर्ट में जमा करवाए हैं.
Rajpal Yadav cheque bounce case hearing LIVE: जमानत के लिए 3 बजे तक चुकाने होंगे इतने करोड़
राजपाल यादव की जमानत की याचिका की सुनवाई चल रही है. वहीं इस मामले में अपडेट सामने आया है कि कोर्ट ने एक्टर को 3 बजे तक का समय दिया है कि वह 2.5 करोड़ की रकम चुका दें तो उन्हें जमानत मिल जाएगी. खबरों के अनुसार, 75 लाख की रकम दी जा चुकी है. जबकि 1.75 करोड़ और चुकाने होंगे. ताकि राजपाल यादव को जमानत मिल सके.
Rajpal Yadav Bail Hearing LIVE Updates: राजपाल यादव के सपोर्ट में आए 'अता पता लापता' को स्टार
'अता पता लापता' में राजपाल यादव के साथ काम करने वाले एक्टर पदम सिंह ने एक्टर-डायरेक्टर का बचाव में NDTV से कहा, "राजपाल ने एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए. वह बहुत नेक इरादों वाले इंसान हैं. अगर उन्हें समय दिया जाए, तो उनमें हर किसी का एक-एक रुपया चुकाने की काबिलियत है और वह ऐसा जरुर करेंगे. उनके इरादे बिल्कुल साफ हैं। मैं 1997 से परिवार के तौर पर और गुरु-भाई के तौर पर उन्हें पर्सनली जानता हूं. उन्होंने हमेशा दूसरों के लिए काम किया है. अगर उन्हें थोड़ा समय दिया जाएगा तो वह हर पैसा चुका देंगे."
Rajpal Yadav Live: जब राजपाल यादव ने ली थी तिहाड़ जेल के कैदियों के लिए एक्टिंग वर्कशॉप
राजपाल यादव ने 2023 के एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह तिहाड़ जेल में तीन महीने की सजा काट रहे थे, तो उन्होंने अपने साथी कैदियों के लिए एक्टिंग वर्कशॉप ऑर्गनाइज कीं थी.
Rajpal Yadav Bail Hearing Live: राजपाल यादव चुकाएंगे इतना पैसा?
12 फरवरी को राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट में कहा था कि वे पैसे भरने को तैयार हैं लेकिन मामला बेल तक नहीं पहुंचा था. अब सबकी निगाहें आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं. सोर्सेज से खबर मिली है कि राजपाल कोर्ट में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा करने वाले हैं. इसके बाद ही उनकी जमानत होने के आसार हैं.
Rajpal Yadav Live Updates: 1 बजे से शुरु होगी राजपाल यादव की जमानत की सुनवाई
राजपाल यादव की जमानत की सुनवाई आज होने वाली है. वहीं 1 बजे से सुनवाई शुरु होने की खबरें हैं, जिसमें एक्टर की जमानत पर फैसला आना है.
Rajpal Yadav Live Updates: सोनू सूद ने कहा- राजपाल यादव के लिए है जरुरी दिन
एक्स पर सोनू सूद ने लिखा, आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक अहम दिन है. दुआ है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वो राहत मिले, जिसके वो हकदार हैं. वो एक रेयर टैलेंटेड और एक कमाल की आत्मा हैं. चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे.
Today is an important day for our brother Rajpal Yadav bhai. Praying that things move in the right direction and he gets the relief he deserves. He’s a rare talent and a wonderful soul. Let’s not let the momentum die, we stand with him and will keep going till things are right.…
— sonu sood (@SonuSood) February 16, 2026
Rajpal Yadav News Live Updates: राजपाल यादव ने किया कोर्ट का अपमान? किस तरह का क्राइम होता है चेक बाउंस मामला? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इस बारे में एनडीटीवी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील रितुपर्ण उनियाल से खास बातचीत की. इस पर उन्होंने बताया, मामला कोर्ट की अवहेलना का नही बनता क्योंकि राजपाल हाई कोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से पेश होते रहे हैं. चेक बाउंस के केस semi क्रिमिनल/सिविल नेचर के होते हैं. इस तरह के मामलों में कोर्ट का फोकस रिकवरी पर होता है.
Rajpal Yadav News Live Updates: बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ऑफर की राजपाल यादव को फिल्म
विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूं. राजपाल यादव जी ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है. उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है. मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूं, जिसके राइटर डायरेक्टर संजू सैनी हैं और हम इस समय उनका सहयोग करना चाहते हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने तारीफ की है और उनके इस कदम को सराहा है.
मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूँ।@rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है.
— Vijender Singh (@boxervijender) February 15, 2026
मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूँ जिसके राइटर डायरेक्टर @thesanjusaini हैं और हम इस समय…
Rajpal Yadav LIVE Updates: बॉलीवुड से मिल रही मदद पर राजपाल यादव की पत्नी ने कही ये बात
अक्षय कुमार, अजय देवगन और अन्य सितारों से मिल रही मदद पर राजपाल यादव की पत्नी ने चुप्पी साधते हुए कहा, "मैं अभी कोई खास नाम नहीं ले सकती, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इंडस्ट्री से कई लोग सपोर्ट के लिए आगे आए हैं. मैं इस स्टेज पर नाम और आंकड़े नहीं बता सकती. हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही बाहर आ जाएंगे. अभी मैं बस इतना ही कह सकती हूं. एक बार राजपालजी बाहर आ जाएंगे, तो वह आपसे और मीडिया से बात कर पाएंगे और मामले पर और क्लैरिटी दे पाएंगे."
Rajpal Yadav Debt Case: राजपाल यादव की पत्नी ने बताया कैसा है एक्टर का जेल में हाल
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव का जेल से जुड़ा अपड़ेट देते हुए राधा यादव ने कहा, वह ठीक हैं. जितना मैं समझ सकती हूं. हमारी पूरी फैमिली इस समय साथ है. हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए बहुत आभारी हैं."
Rajpal Yadav News LIVE: राजपाल यादव के जेल से बाहर आने की खबरों पर पत्नी राधा ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद खबरें आईं कि राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं. हालांकि हाल ही में एक्टर की वाइफ ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन खबरों को अफवाह बताया. उन्होंने कहा, अभी के लिए वह तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आए हैं. मंडे यानी 16 फरवरी को उनकी जमानत की याचिका पर सुनवाई होनी है.
Rajpal Yadav LIVE Updates: प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस, बोले- हम उसे बचाना चाहते हैं
फिल्ममेकर प्रियदर्शन, जिन्होंने राजपाल यादम के साथ मालामाल वीकली, भागम भाग, चुप चुपके और दे दना दन में साथ काम किया है. वह एक्टर के सपोर्ट में आए हैं. मिड डे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, मैं उन्हें 20 साल से ज्यादा वक्त से जानता हूं. मैंने उन्हें पहली बार जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था. मेरी पहली फिल्म उनके साथ मालामाल वीकली थी और इसके बाद वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में नजर आए. मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स (जुबली फिल्म्स) को राजपाल को उनके चाज से ज्यादा देने के लिए कहा है. हम उन्हें बचाना चाहते हैं. प्रोड्यूसर्स तैयार हैं. राजपाल मेरी फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं.
आगे उन्होंने कहा, मैं उनकी प्रॉब्लम के बारे में जानता हूं. इसीलिए मैं राजपाल को हर फिल्म में साइन कर रहा हूं. मैंने उन्हें एड फिल्म्स में भी डाला है. बेचारे ने अपनी कम पढ़ाई की वजह से बड़ी गलती कर दी. राजपाल एक अच्छे इंसान हैं."