रजनीकांत (Rajnikanth) को साल 2019 के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Phalke Award) से नवाजा जा रहा है. पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत (Rajnikanth) के नाम पर मुहर लगाई है. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narenra Modi) ने ट्वीट कर रजनीकांत (Rajnikanth) को इस सम्मान के लिए बधाई दी. अब उनके ट्वीट पर थलाइवा रजनीकांत का भी रिएक्शन आया है.
Immensely humbled and honoured with your greetings and the most prestigious #DadasahebPhalkeAward award respected and dearest Shri @narendramodi ji. My heartfelt thanks to you and the government of india https://t.co/XT9X6paSNT
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 1, 2021
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
रजनीकांत (Rajnikanth) ने ट्वीट किया: "दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर आपके अभिवादन से बेहद विनम्र और सम्मानित महससू कर रहा हूं पीएम मोदी जी. आपको और भारत सरकार को मेरा हार्दिक धन्यवाद." रजनीकांत ने इस तरह पीएम मोदी को शुक्रिया कहा. पीएम मोदी ने इससे पहले रजनीकांत (Rajnikanth) को बधाई देते हुए लिखा: "कई पीढ़ियों के बीच जाने-माने, इतना विशाल करियर, अलग-अलग भूमिकाएं और एक अभिभूत करने वाला व्यक्तित्व.....ऐसे हैं श्री रजनीकांत. इस सम्मान के लिए उनको बहुत-बहुत बधाई."
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है. वर्ष 2018 का फाल्के पुरस्कर अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं