विज्ञापन

उड़ने लगे बाल, सूजा हुआ चेहरा, राजकुमार राव का हाल देखकर फैन्स परेशान, लेकिन ये फिल्म का चक्कर है बाबू भैया

राजकुमार राव के नए लुक ने फैन्स को हैरान ही कर दिया है. उन्हें देखकर कुछ लोग नई फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी सेहत को लेकर परेशान है.

उड़ने लगे बाल, सूजा हुआ चेहरा, राजकुमार राव का हाल देखकर फैन्स परेशान, लेकिन ये फिल्म का चक्कर है बाबू भैया
राजकुमार राव को हुआ क्या है?
Social Media
नई दिल्ली:

राजकुमार राव के लुक ने फैन्स को किया परेशान. बॉलीवुड एक्टर हाल ही में मुंबई में मुकेश छाबड़ा के बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. यह इवेंट वीकेंड पर हुआ था और इसके वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. इस बीच राजकुमार राव के लुक ने फैन्स को हैरान कर दिया. हर किसी ने वो चेंज नोटिस किया और फिर इसे पॉइंट आउट भी किया. आउटफिट की बात करें तो राजकुमार राव ब्लैक शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए. उन्होंने इस लुक को चश्मे के साथ टीमअप किया और सफेद स्नीकर्स पहने. एक्टर जो पिछली बार क्लीन-शेव दिखे थे इस वक्त थोड़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ दिखे. उनके बाल भी कुछ अलग ही नजर आए.

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan Girlfriend: कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति, जिन्हें क्रिकेटर के दादा से मिल चुकी है हरी झंडी

इवेंट में पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज करते हुए राजकुमार के वीडियो अब ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. कुछ क्लिप्स में उन्हें फिल्ममेकर फराह खान के साथ भी पोज देते देखा जा सकता है. स्त्री 2 एक्टर के बदले हुए लुक ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है. कई लोगों ने कहा कि एक्टर क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं, और नया लुक शायद फिल्म की वजह से है. वहीं पक्की खबर ये है कि राजकुमार राव ने उज्जवल निकम के किरदार के लिए ये लुक अपनाया है.

राजकुमार राव के बदले हुए अंदाज पर इंटरनेट का रिएक्शन

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई. सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोट किया कि एक्टर नए वीडियो में 'बफ्ड अप' दिख रहे हैं. उनके बदले हुए लुक पर हैरानी जताते हुए एक नेटिजन ने लिखा, “उनका वजन बढ़ गया है और अब उनके बाल भी झड़ रहे हैं?” कई और लोगों ने भी उनके बालों के बारे में पूछा.

यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म भी फ्लॉप, 20 करोड़ बजट और चार दिन में कमाई अठन्नी!

इवेंट में शामिल राजकुमार राव की क्लिप्स रेडिट पर भी आईं. इस प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि एक्टर ने चिन फिल्टर हटा दिए हैं. एक कमेंट में लिखा था, “अच्छा है, उन्होंने चिन इम्प्लांट हटा दिए, वे बहुत मजेदार थे.” उनकी सेहत को लेकर परेशान एक फैन ने उनके "हेयर ट्रांसप्लांट+वजन बढ़ने" के पीछे का कारण पूछा. राजकुमार राव ने अभी तक अपनी हेल्थ को लेकर चल रही सभी अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com