विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग पर बोले, 'मेरा विश्वास कीजिए...'

एक्टर राजकुमार राव का कहना है कि अभिनय उनके लिए एक बेहद पवित्र चीज है और इसके बीच में वह अपना अहम कभी नहीं लाते.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग पर बोले, 'मेरा विश्वास कीजिए...'
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव
  • अपनी एक्टिंग पर बोले राजकुमार
  • 'अभिनय मेरे लिए बेहद पवित्र'
  • उनकी अगली फिल्म है 'मेंटल है क्या'
नई दिल्ली: एक्टर राजकुमार राव का कहना है कि अभिनय उनके लिए एक बेहद पवित्र चीज है और इसके बीच में वह अपना अहम कभी नहीं लाते. हाल ही में राव ने अदाकारा कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मेंटल है क्या’ साइन की है. इससे पहले दोनों फिल्म ‘क्वीन’ में एकसाथ नजर आए थे. दोनों के बड़ा अभिनेता होने पर एकसाथ काम करते समय अहम बीच में आने के सवाल पर राव ने कहा, 'नहीं, मेरा विश्वास कीजिए, मेरे लिए अभिनय अहम का विषय नहीं है. यह बेहद पवित्र है, यह सिर्फ और सिर्फ भावनाओं से जुड़ा है'.

Omertà Trailer: आतंक का चेहरा बने राजकुमार राव, रोंगटे खड़े कर देगा Video

उन्होंने कहा, इसलिए, आप अपना अहम कैसे बीच में ला सकते हैं? 'मेंटल है क्या' का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवलमुडी करेंगे. एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश आर सिंह के करमा मीडिया के बैनरतले इसका निर्माण किया जाएगा.

VIDEO: स्पॉटलाइट में राजकुमार राव से खास मुलाकात

(इनपुट भाषा से) 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkumar Rao, Mental Hai Kya, Kangana Ranaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com