सोमवार रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए तमिल मेगास्टार रजनीकांत की हालत अब स्थिर है. उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि मेगास्टार का हृदय संबंधी सफल ऑपरेशन हो गया है. साथ ही कहा कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी दे दी जाएगी. अस्पताल ने बयान में कहा, "रजनीकांत को 30 सितंबर 2024 को ग्रीम्स रोड के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके दिल की मुख्य रक्त वाहिका (एओर्टा) में सूजन थी, जिसका इलाज नॉन सर्जिकल ट्रांसकैथेटर विधि से किया गया".
बयान में कहा गया, "वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश ने एओर्टा में स्टेंट लगाकर सूजन पूरी तरह से कम कर दिया. हम उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को बताना चाहेंगे कि उनका इलाज सफल रहा. रजनीकांत अब स्वस्थ और स्थिर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उन्हें दो दिन में घर जाने की अनुमति दे दी जाएगी".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं दुनिया भर में थिरु रजनीकांत के लाखों प्रशंसकों के साथ खड़ा हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं". इस बीच तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा कि रजनीकांत को सोमवार रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह लगातार अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में हैं.स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि रजनीकांत ठीक हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.
बता दें कि 2020 में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के कारण रजनीकांत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी. सुपरस्टार जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और मलयालम स्टार मंजू वारियर के साथ फिल्म वेट्टैयान में दिखाई देंगे. यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में क्यों भर्ती हुए रजनीकांत, रातों-रात ऐसा क्या हुआ ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं