Rajinikanth Health Update: साउथ सुपर स्टार रजनीकांत अस्पताल क्या भर्ती हुए इंटरनेट पर उन्हें लेकर तमाम तरह की खबरें आने लगीं. अलग-अलग दावे किए जाने लगे कोई कह रहा है कि उनके पेट में दर्द हुआ, किसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि सीने में दर्द हुआ. कुल मिलाकर ऐसा माहौल क्रिएट किया गया जैसे कि पता नहीं कितनी गंभीर समस्या हो गई हो. अस्पताल में भर्ती होना मजाक की बात नहीं है हम जानते हैं लेकिन रजनीकांत का इस वक्त अस्पताल में भर्ती होना कोई इमरजेंसी कंडीशन नहीं है. वह पूरी तरह से ठीक हैं.
अस्पताल क्यों गए थलाइवा ?
रजनीकांत एक प्री प्लान्ड प्रोसीजर के लिए अस्पताल में भर्ती हुए. इसके अलावा अभी उनके परिवार या अस्पताल से कोई दूसरी जानकारी शेयर नहीं की गई है. इसलिए अगर आप कहीं भी रजनीकांत की सेहत से जुड़ी कोई ऐसी वैसी खबर पढ़ें तो एक बार चेक जरूर करें कि वो किसी भरोसेमंद सोर्स के जरिए दी गई है या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
76 साल के रजनीकांत इन दिनों दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. पहली है डायरेक्टर ज्ञानवेल राजा की 'वेट्टैयान' जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और दूसरी लोकेश कनगराज की 'कुली'. फिल्मों की शूटिंग कर रजनीकांत कुछ दिन पहले ही वह चेन्नई लौटे थे और जल्द ही उन्हें इन फिल्मों की प्रमोशनल एक्टिविटीज में लगना है.
थलाइवा रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और आज तक उनकी हीरो वाली इमेज फीकी नहीं पड़ी. उनकी एक्टिंग, डायलॉग्स और स्टाइल ने उन्हें एक अलग पहचान दी है. साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी रजनीकांत के चाहने वालों की कमी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं