Rajinikanth Drops Grandson School: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों की जितनी सोशल मीडिया पर चर्चा होती हैं. उतनी ही उनकी फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होती हैं. इसी बीच सुपरस्टार की बेटी सौंदर्या ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपने नाती को स्कूल छोड़ने के लिए जाते दिख रहे हैं, जो कि नाराज है. इसके अलावा दूसरी फोटो में थलाइवा को देख बच्चों के रिएक्शन की भी फोटो देखने को मिली है, जो तेजी से वायरल हो रही है.
सौंदर्या रजनीकांत ने दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें पहली फोटो में सुपरस्टार रजनीकांत ब्लैक टीशर्ट और वाइट पजामे में नजर आ रहे हैं. जबकि उनके नाती स्कूल ड्रैस में चेहरा छिपाए बैठे दिख रहे हैं, जिन्हें थलाइवा दिखाते हुए हाथ से इशारा कर रहे हैं. दूसरी फोटो स्कूल के क्लासरूम की है. जहां सुपरस्टार को देख बच्चे हैरान और खुश नजर आ रहे हैं. जबकि थलाइवा भी मुस्कुराहट के साथ बच्चों को देखते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन तस्वीरों के साथ सौंदर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा, मेरा बेटा आज सुबह स्कूल नहीं जाना चाहता था और सुपरहीरो वह उसे खुद स्कूल ले गए. आप अपने द्वारा निभाए गए हर किरदार में बेस्ट हैं.. ऑन और ऑफ स्क्रीन मेरे प्यारे अप्पा. इसके साथ उन्होंने बेस्ट नाना, बेस्ट पिता और बेस्ट का हैशटैग भी शेयर किया. इस फोटो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने हार्ट इमोजी से रिएक्शन दिया.
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, हाहाहा बच्चों का रिएक्शन. दूसरे यूजर ने लिखा, सीट पर बैठी आखिरी लड़की का रिएक्शन मेरे वाला है. तीसरे यूजर ने लिखा, ओएमजी लकी किड्स. रजनी अंकल से रजनी ताता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं