विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2019

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या फिर करने जा रही हैं शादी, इस एक्टर की बनेंगी दुल्हनिया

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी सौंदर्या (Soundarya) शादी करने जा रही है. ये उनकी दूसरी शादी होगी. सौंदर्या की शादी एक्टर और बिजनेसमैन विशनगन वनानगामुडी (Vishagan Vanangamudi) से चेन्नई में होगी.

Also Read in
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या फिर करने जा रही हैं शादी, इस एक्टर की बनेंगी दुल्हनिया
रजनीकांत अपनी बेटी सौंदर्या के साथ
  • रजनीकांत की बेटी करने जा रही हैं दूसरी शादी
  • 11 फरवरी को हो सकती है शादी
  • 9 फरवरी से शुरू होंगी शादी की रस्में
नई दिल्ली:

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी सौंदर्या शादी करने जा रही है. ये उनकी दूसरी शादी होगी. बता दें कि रजनीकांत (Rajinikanth) की दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम एश्वर्या (Aishwarya) है और दूसरी बेटी का नाम सौंदर्य (Soundarya) है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सौंदर्या की शादी एक्टर और बिजनेसमैन विशनगन वनानगामुडी (Vishagan Vanangamudi) से चेन्नई में होगी. हाल ही में दोनों की सगाई सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ था. जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख 11 फरवरी बताई जा रही है. शादी की रस्में 9 फरवरी से ही शुरू हो जाएंगी. शादी समारोह से पहले रजनीकांत (Rajinikanth) के चेन्नई स्थित आवाज पर एक पूजा का आयोजन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक सौंदर्य की शादी का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया जाएगा. 

विदेश के डांस शो पर बजा बॉलीवुड सॉन्ग, 'बद्री की दुल्हनिया...' पर यूं झूमे कपल... देखें Video

जानकारी के लिए बता दें कि सौंदर्या (Soundarya) के होने वाले पति विशागन की भी ये दूसरी शादी है. उन्होंने पहली शादी एक पत्रिका की संपादक कनिखा कुमारन से की थी लेकिन दोनों तलाक के बाद अलग हो गए. वहीं सौंदर्या (Soundarya) ने 2010 में बिजनेसमैन अश्विन से पहली शादी की थी. दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है. पिछले साल ही दोनों का तलाक हुआ है. बताया जाता है कि बेटी का परिवार बचाने के लिए रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपनी बेटी के टूटते हुए रिश्ते को बचाने की खासी कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे. .

करुणानिधि के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री व उनकी पूरी कैबिनेट को होना चाहिए था शामिल: रजनीकांत 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां करनी भी शुरू कर दी है. बता दें सौंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में  ग्राफिक डिजाइनिंग की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. रजनीकांत (Rajinikanth) के घर 9 फरवरी से संगीत और मेंहदी की रस्में शुरू होंगी.  

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soundarya Rajinikanth, Soundarya Rajinikanth Wedding, Soundarya Rajinikanth R Ashwin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com