विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2022

अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म, देखें तस्वीर

अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. सौंदर्या ने रविवार रात अपने बच्चे के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की.

अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म, देखें तस्वीर
अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया
नई दिल्ली:

अभिनेता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. सौंदर्या ने रविवार रात अपने बच्चे के जन्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की. उन्होंने खुलासा किया कि नवजात शिशु का नाम वीर रखा गया है. उन्होंने अपने गर्भावस्था की पूरी यात्रा को दर्शाती तस्वीरों के साथ लिखा, 'ईश्वर की असीम कृपा और हमारे माता-पिता के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का 11 सितंबर 2022 को स्वागत करते हुए हम बेहद खुश हैं.'

नवजात शिशु सौंदर्या की व्यवसायी विशगन से पहली संतान है. बता दें कि जोड़े ने 2019 में शादी की थी. सौंदर्या के पति व्यवसायी अश्विन रामकुमार हैं जिन्हें उनकी पहली शादी से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम वेद है. अपने पिता रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कोचादाइयां' (2014) से मशहूर फिल्म निर्माता ने डॉक्टरों की टीम का भी धन्यवाद किया. सौंदर्या को प्रशंसकों और फिल्म उद्योग से जुड़े सहयोगियों समेत अभिनेता अभिषेक बच्चन से बधाई संदेश मिले हैं.     

VIDEO: Airport Traffic: रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर संग आए नज़र, लोगों ने दी फिल्म के सफल होने की बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth Daughter, Rajinikanth Daughter Soundarya, Soundarya Kid Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com