विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2024

राजेंद्र कुमार के बेटे सादगी में भी लगते हैंडसम, टैलेंट में छोड़ा दिग्गज पापा को भी पीछे, फैन्स ने कहा- ये हुआ ना स्टार किड

राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के ऐसे एकमात्र स्टार हैं, जिन्हें जुबली कुमार का टैग मिला. पर क्या आप जानते हैं कि उनके बेटे भी टैलेंट और लुक्स के मामले में बिलकुल अपने पिता से कम नहीं हैं.

राजेंद्र कुमार के बेटे सादगी में भी लगते हैंडसम, टैलेंट में छोड़ा दिग्गज पापा को भी पीछे, फैन्स ने कहा- ये हुआ ना स्टार किड
राजेंद्र कुमार के बेटे की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

फिल्म स्टार राजेंद्र कुमार हिंदी सिनेमा के ऐसे एकमात्र स्टार हैं, जिन्हें जुबली कुमार का टैग मिला. इसकी वजह थी उनकी अधिकांश फिल्मों का थियेटर में सिल्वर जुबली बनाना. राजेंद्र कुमार ने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली और अपने बेटे कुमार गौरव को भी इंडस्ट्री में जबरदस्त तरीके से लॉन्च किया. वैसे तो राजेंद्र कुमार की शख्सियत पर कोई शक नहीं है. लेकिन उनके बेटे कुमार गौरव जब पर्दे पर आए तो पिता से ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश नजर आए. उम्मीद यही थी कि उनकी पारी भी अपने पिता की पारी की तरह शानदार होगी. लेकिन कुमार गौरव लाइमलाइट से दूर अब दूसरे काम में व्यस्त हैं.

पहली ही फिल्म से बने स्टार

कुमार गौरव ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री ली थी. उनकी इस पहली फिल्म का नाम था, लव स्टोरी जो रिलीज हुई साल 1981 में. इसके बाद वो तेरी कसम, दिल तुझको दिया, गूंज, नाम जैसी कई फिल्मों में भी दिखे और अपने काम से लोगों को इंप्रेस भी करते रहे. लेकिन हर बार उतनी कामयाबी नहीं मिली, जैसी पहली फिल्म लव स्टोरी से मिली थी. हर फिल्म की सक्सेस का पिता की फिल्मों से कंपेरिजन भी उनके लिए मुश्किल बन गया था. इस बीच कुमार गौरव ने अपनी कामयाबी के सुरूर में कुछ डायरेक्टर के साथ ये कह कर काम करने से मना कर दिया कि वो सिर्फ जानी मानी एक्ट्रेसेस के साथ ही काम करेंगे. ये फैसला भी उनके करियर पर भारी पड़ गया.

अब करते हैं ये काम

इस बीच कुमार गौरव की शादी राज कपूर की बेटी से भी तय हुई. लेकिन वो रिश्ता भी बीच में ही टूट गया. इसके बाद उनकी शादी संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई. दोनों की दो बेटियां हैं और दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं. अब कुमार गौरव कंस्ट्रक्शन और ट्रैवल का काम संभालते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उनका फिल्मों में वापसी करने का कोई मूड नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajendra Kumar, Kumar Gaurav, Rajendra Kumar Son, Kumar Gaurav Photo, Kumar Gaurav Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com