- 'बाहुबली' के बेटे की शादी
- प्रभास-अनुष्का भी पहुंचीं
- शाही अंदाज में की शादी
भारतीय सिनेमा इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनाने वाले 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने बेटे कार्तिकेय की शादी की. पूजा प्रसाद संग कार्तिकेय ने साउथ इंडियन रीति रिवाज के अनुसार रविवार को जयपुर में शादी रचाई. पिंक सिटी जयपुर में बॉलीवुड समेत कई साउथ स्टार एक्टर भी इस शादी में पहुंचे. बारात में बाहुबली के स्टार कास्ट प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी भी इस मौके पर पहुंचे. साउथ के एक और सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना भी यहां मौजूद रहीं. सोशल मीडिया पर राजामौली के बेटे की शादी की तमाम फोटो वायरल हो रहे हैं. पूजा प्रसाद और कार्तिकेय की जोड़ी बेहद शानदार दिखी. इसका एक वीडियो सुष्मिता सेन ने शेयर किया.
गोविंदा से लेकर अमिताभ बच्चन तक के करियर में था कादर खान का हाथ, जानें ये अनकही बातें
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में कार्तिकेय की शादी में बाराती बने कई स्टार्स डांस करते हुए भी दिखाई दिए. दुल्हन पूजा प्रसाद ने साउथ के ट्रेडिशनल ड्रेस पहना हुआ था. जयपुर में हुए शादी में यह जोड़ी काफी लाइमलाइट में रही. बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी और मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी के लिए राजस्थान के शहर को चुना था. हाल ही में डायरेक्टर करण जौहर के टीवी इंटरव्यू के लिए 'कॉफी विद करण' में एसएस राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती पहुंचे थे.
कैटरीना कैफ ने खोला राज, सलमान खान की फिल्म 'भारत' साइन करने की बताई वजह
बता दें, फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने फिल्म 'बाहुबली' के दूसरे भाग की रिलीज को एक साल से ज्यादा समय होने के बाद आखिरकार सोमवार को जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ अपनी अगली तेलुगू फिल्म की यहां शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को आरआरआर कहा जा रहा है, जिसमें पहली बार जूनियर एनटीआर और राम चरण साथ में काम कर रहे हैं. 300 करोड़ रुपये की बजट वाली फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण भाइयों की भूमिका में नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं