विज्ञापन

Rahul Roy का वायरल रील का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब, बोले- मजाक मत बनाओ, अच्छा काम ढूंढो

Rahul Roy: राहुल रॉय ने एक क्रिएटर के साथ अपनी कुछ रील्स वायरल होने के बाद उन मजाक बनाने वालों को करारा जवाब दिया है जो पूछ रहे थे ऐसी क्या मजबूरी थी?

Rahul Roy का वायरल रील का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब, बोले- मजाक मत बनाओ, अच्छा काम ढूंढो
Rahul Roy: राहुल रॉय ने मजाक बनाने वालों को दिया जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

राहुल रॉय (Rahul Roy) फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. बड़ी हिट तो उनकी एक ही फिल्म रही लेकिन इसी फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया. एक 1990 का वो दिन था जब आशिकी रिलीज हुई थी और एक आज का दिन है आज तक राहुल रॉय को उसी फिल्म के हीरो के तौर पर पहचाना जाता है और याद किया जाता है. राहुल रॉय यूं तो अक्सर पैपराजी वीडियो के जरिए सुर्खियों में आते हैं लेकिन 29 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर कुछ और देखने को मिला. दरअसल इंस्टा पर एक क्रिएटर की रील वायरल हो रही थीं. ये क्रिएटर राहुल रॉय के साथ आशिकी फिल्म के गाने पर रील बना रही थीं.

फैन्स राहुल रॉय को देख हुए हैरान

राहुल रॉय की ये रील जब सोशल मीडिया पर आईं तो वायरल हो गईं. हर किसी का यही सवाल था कि आखिर वे ये सब काम क्यों कर रहे हैं. कई लोगों के उनके एक्सप्रेशन पर भी सवाल उठाए कि एक्टर होते हुए भी राहुल रील में कुछ भी एक्टिंग करते नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं कुछ ने तो ये कहना शुरू कर दिया कि ऐसी क्या मजबूरी थी. अब इस पर राहुल रॉय ने जवाब दिया है.

राहुल ने मजाक बनाने वालों को दिया जवाब

राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं. मुझे कुछ कानूनी मामलों का खर्च उठाना है, और ये मामले आज के नहीं हैं. ये मुझे ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले के हैं. अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है."

"अगर आपको सच में इतनी ही चिंता है, तो कृपया मुझे कोई अच्छा काम ढूंढ़ने में मदद करें, ताकि मैं इन मुकदमों का खर्च उठा सकूं. कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं. ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है. मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे एक मकसद और जिम्मेदारी का एहसास मिलता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. हां कभी-कभी थोड़ी तकलीफ जरूर होती है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते."

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Roy, Rahul Roy Movies, Rahul Roy Viral Reel, Rahul Roy Instagram, Rahul Roy Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com