विज्ञापन

'इंडस्ट्री ने मुझे भुलाया', पत्नी की मौत के बाद काम को तरसा ये एक्टर, कहा- 80 फिल्मों के बाद भी ये हाल

पत्नी रीना देव के निधन के बाद अभिनेता राहुल देव की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. फिल्मों में दमदार पहचान बना चुके राहुल ने अचानक लाइमलाइट से दूरी बना ली और अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश को प्राथमिकता दी.

'इंडस्ट्री ने मुझे भुलाया', पत्नी की मौत के बाद काम को तरसा ये एक्टर, कहा- 80 फिल्मों के बाद भी ये हाल
राहुल देव का सालों बाद निकला दर्द

पत्नी रीना देव के निधन के बाद अभिनेता राहुल देव की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. फिल्मों में दमदार पहचान बना चुके राहुल ने अचानक लाइमलाइट से दूरी बना ली और अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश को प्राथमिकता दी. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने खुलासा किया कि उस मुश्किल दौर में वह मानसिक और भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूट चुके थे. उन्होंने बताया कि जब करीब साढ़े चार साल बाद वह दोबारा काम की तलाश में इंडस्ट्री में लौटे, तो उन्हें एहसास हुआ कि लोग उन्हें लगभग भूल चुके हैं. 80 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें नए सिरे से संघर्ष करना पड़ा. इसी बीच सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी लोग इंडस्ट्री की बेरुखी पर चर्चा कर रहे हैं.

पत्नी के जाने के बाद अकेले पड़ गए थे राहुल देव

राहुल देव ने बताया कि साल 2009 में पत्नी रीना की कैंसर से मौत के बाद उनकी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी. उस समय उनका बेटा काफी छोटा था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि एक सिंगल पैरेंट की जिम्मेदारियां कैसे निभाई जाएं. उन्होंने कहा कि वह फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से दूर होकर सिर्फ बेटे की परवरिश में जुट गए थे. राहुल के मुताबिक, वह दौर उनके जीवन का सबसे कठिन समय था क्योंकि निजी जिंदगी का दर्द और करियर की अनिश्चितता दोनों साथ चल रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनेता ने यह भी बताया कि आध्यात्मिक गुरु की सलाह ने उन्हें फिर से जिंदगी में आगे बढ़ने की हिम्मत दी. गुरुजी ने उन्हें बेटे को आत्मनिर्भर बनाने और खुद को फिर से संभालने की प्रेरणा दी. राहुल ने कहा कि अगर उस समय उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिला होता, तो शायद वह कभी दोबारा सामान्य जिंदगी में लौट ही नहीं पाते.

इंडस्ट्री में वापसी के बाद नहीं मिला काम

करीब चार साल तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद जब राहुल देव ने दोबारा काम शुरू करने की कोशिश की, तो उनके लिए हालात बिल्कुल बदल चुके थे. उन्होंने कहा कि इतने लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में उनकी पहचान कमजोर पड़ गई थी. राहुल के मुताबिक, उन्हें महसूस हुआ कि लोग उन्हें भूल चुके हैं और काम पाना पहले जैसा आसान नहीं रहा. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें यह सोचकर निराशा होती थी कि उन्होंने इतने साल इंडस्ट्री को दिए, लेकिन वापसी पर उन्हें फिर से खुद को साबित करना पड़ा. हालांकि, राहुल ने किसी पर आरोप लगाने से इनकार किया. उनका कहना है कि समय के साथ इंडस्ट्री बदलती रहती है और हर कलाकार को बदलाव के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है.

बिग बॉस से फिर शुरू हुआ नया सफर

राहुल देव ने खुलासा किया कि जब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला, तो शुरुआत में वह इसे करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्हें रियलिटी शो करने में झिझक महसूस हो रही थी. लेकिन उनके गुरु ने उन्हें सलाह दी कि कहीं न कहीं से शुरुआत करनी जरूरी होती है. इसके बाद राहुल ने शो स्वीकार किया और धीरे-धीरे फिर से इंडस्ट्री में सक्रिय हो गए. आज राहुल देव एक बार फिर फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं. निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. फिलहाल राहुल मॉडल और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर 21 साल बाद आए सामने, बोले- 'उसमें जलन और घमंड...'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com