विज्ञापन
This Article is From May 18, 2018

Raazi Box Office Collection Day 7: 'राज़ी' ने कमाई से किया कमाल, आलिया भट्ट की जोरदार वापसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. एक सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

Raazi Box Office Collection Day 7: 'राज़ी' ने कमाई से किया कमाल, आलिया भट्ट की जोरदार वापसी
Raazi Box Office Collection Day 7: फिल्म के एक सीन में आलिया भट्ट
  • 'राज़ी' साल की 5वीं बड़ी फिल्म
  • एक सप्ताह में कमाए 56 करोड़
  • आलिया की दमदार एक्टिंग
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. एक सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म 'राजी' ने चौथे दिन ही अपनी लागत निकाल चुकी थी. अभी भी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने एक सप्ताह के भीतर 56.59 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. आलिया भट्ट की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने पहले वीकएंड में 32.94 करोड़ रुपये बटोरे थे. एक सप्ताह में 56 करोड़ कमाने वाली 'राजी' साल 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी.

आलिया ने इंटरनेट पर डाली सुबह-सुबह की फोटो, कलंक की शूटिंग के लिए रवाना

'पद्मावत', 'बागी 2', 'रेड' और  'पैडमैन' के बाद 'राजी' साल की पांचवी बड़ी फिल्म है. इसके अलावा यह साल की पहली सबसे ज्यादा कमाने वाली वुमन सेंट्रिक फिल्म भी है. 'राज़ी' का बजट लगभग 35-40 करोड़ रु. बताया जाता है. मालूम हो कि, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़, शनिवार को 11.30 करोड़, रविवार को 14.11 करोड़, सोमवार को 6.30 करोड़, मंगलवार को 6.10 करोड़, बुधवार को 5.90 करोड़ और गुरुवार को 5.35 करोड़ रुपये बटोरे हैं. 
फिल्‍म रिव्‍यू : दमदार फिल्‍म है आलिया भट्ट की 'राज़ी'

पहले सप्ताह में फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई की है, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू पाती है या नहीं. 'राज़ी' एक स्पाई ड्रामा है, जिसमें आलिया एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए जासूसी करती है. 'राज़ी' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और इसमें विकी कौशल, रजत कपूर और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में हैं. मेघना गुलजार की पिछली फिल्म 'तलवार' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए यह उनके लिए भी अच्छी खबर है.

VIDEO: दमदार फिल्‍म है आलिया भट्ट की 'राज़ी'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raazi Box Office Collection Day 7, Alia Bhatt, Raazi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com