विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

अल्लू अर्जुन के गाने पर लड़की ने किया लुंगी डांस तो फैंस बोले-' फायर है'

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़क अल्लू अर्जुन के लुक को कॉपी किया है, जिसमें वह लुंगी पहने हुए नजर आए थे.

अल्लू अर्जुन के गाने पर लड़की ने किया लुंगी डांस तो फैंस बोले-' फायर है'
पुष्पा के गाने पर इस लड़की ने किया शानदार डांस
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने रिलीज होते ही हर ओर धमाल मचा दिया था. रिलीज के इतने समय बाद भी इस फिल्म के गाने और डांस का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है. फिल्म के गानों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाया. वहीं अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का लुक फिल्म और गाने में काफी पसंद किया गया. फैंस ने इस फिल्म के गाने और डांस पर खूब रिल्स बनाए. इऩ रिल्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. 

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़क अल्लू अर्जुन के लुक को कॉपी किया है, जिसमें वह लुंगी पहने हुए नजर आए थे. वह अल्लू अर्जुन के स्टेप्स को हूबहू कॉपी करते हुए दिख रही है. वहीं एक अन्य वीडियो में वह रश्मिका के लुक में भी दिख रही है और सामी- सामी के  गाने पर डांस कर रही है. लोगों को उसका डांस वीडियो बेहद पसंद आ रहा हैं. फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं, एक फैन ने लिखा- ‘हतरीन डांस. मजा आ गया.' वहीं एक दूसरे फैन ने लिख है, ‘लेडी अल्लू अर्जुन.' वहीं अन्य फैंस ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजीज शेयर किए हैं.

 बता दें कि इस गाने पर सोशल मीडिया पर पहले भी काफी वीडियो और रिल्स बन चुके हैं. फैंस इन रिल्स को काफी पसंद कर रहे हैं.  इस फिल्म को और इसके गाने को दुनिया भर में पसंद किया गया. 

  ये भी देखें : रणबीर-आलिया की शानदार शादी : देखें तस्वीरें और वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Allu Arjun Films, Allu Arjun And Ram Charan, Allu Arjun Viral Dialogue, Allu Arjun Viral Photo, Allu Arjun Viral Pics, Allu Arjun Viral Video, Allu Arjun Viral Dialogue Flower Samjhe Kya, Allu Arjun Viral Black Sherwani, Pushpa The Rise, Pushpa The Rise Box Office Collection, Pushpa The Rise Hindi Amazon Prime, Pushpa The Rise Hindi On Ott, Pushpa The Rise Hindi, Pushpa The Rise Amazon Prime, Sami Sami Song Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height