- सलमान खान के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन
- Bigg Boss को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन
- करणी सेना ने दी यह चेतावनी
'बिग बॉस' का 13वां सीजन (Bigg Boss) शुरू हुए अभी दो हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन यह शो एक के बाद एक विवाद में फंसता नजर आ रहा है. इस शो के खिलाफ सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) समेत कई संगठनों ने शो में आपत्तिजनक दृश्य दिखाए जाने के चलते इस पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है. कुछ लोगों ने यह आरोप भी लगाया कि शो में जिस तरह के दृश्य दिखाए जा रहे हैं, वे भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं.
फिल्म 'पद्मावत' के विरोध से चर्चा में आई करणी सेना भी फिर जाग उठी है. करणी सेना (Karni Sena) ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत की है. इस शिकायत के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शो के मेजबान सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. ऑनलाइन पोर्टल बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सलमान के घर के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इसके साथ ही, उपदेश राणा नामक एक व्यक्ति ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसे सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर खड़े होकर कलाकारों और शो के निर्माताओं को बिग बॉस के घर के अंदर अश्लीलता के प्रसार पर रोक लगाने को कहते हुए उन्हें चेतावनी देते देखा जा सकता है. करणी सेना ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है, जिसमें दावा किया गया है कि 'बिग बॉस' हिंदुओं की सभ्यता और संस्कृति का अपमान कर रहा है.
बॉलीवुड अपडेट्स के लिए देखें वीडियो-
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं