विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2021

Priyanka Chopra ने BAFTA के लिए अपनाया ग्लैमरस लुक, निक जोनास संग यूं कराया फोटोशूट- देखें Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बाफ्टा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि शो में एक्ट्रेस अपने लुक्स से भी चार चांद लगाने वाली हैं.

Priyanka Chopra ने BAFTA के लिए अपनाया ग्लैमरस लुक, निक जोनास संग यूं कराया फोटोशूट- देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बाफ्टा (BAFTa) के लिए अपना ग्लैमरस लुक्स
  • प्रियंका चोपड़ा ने बाफ्टा ने के लिए अपनाया ग्लैमरस लुक
  • निक जोनास के साथ जबरदस्त अंदाज में कराया फोटोशूट
  • प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो खूब हो रहे हैं वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा पुरस्कार समारोह (BAFTA Awards) के लिए प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुना गया. यह समारोह रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित हुआ. बाफ्टा से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी प्रियंका चोपड़ा के खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि शो में एक्ट्रेस अपने लुक्स से भी चार चांद लगाने वाली हैं. कहीं ब्लैक बटरफ्लाई ड्रेस में तो कहीं पिंक और व्हाइट आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा के लुक्स वाकई तारीफ के लायक लग रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन तस्वीरों और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. अपने वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक बटरफ्लाई ड्रेस और पिंक व व्हाइट आउटफिट में फोटोशूट कराती दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस के साथ वीडियो में निक जोनास भी नजर आए, जिनके साथ उनके पोज देखने लायक थे. प्रियंका चोपड़ा के इस फोटोशूट से जुड़े वीडियो को अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही फैंस वीडियो और फोटो की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को बाफ्टा (BAFTA Awards) की और से यह घोषित किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथक-साथ फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल भी बाफ्टा के प्रेजेंटर की लिस्ट में शामिल होंगे. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं, जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Bafta Look, Priyanka Chopra Stuns In Black Outfit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com