विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2024

प्रियंका चोपड़ा से अजय देवगन तक, रतन टाटा के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक

पॉपुलर बिजनेसमैन रतन टाटा के 86 साल की उम्र में निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.

प्रियंका चोपड़ा से अजय देवगन तक, रतन टाटा के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक
रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
नई दिल्ली:

पॉपुलर बिजनेसमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्‍ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. कहा जा रहा है कि बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं. इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद इंटरनेट यूजर्स से लेकर पीएम पोदी समेत कई मशहूर हस्तियों ने श्रद्धांजलि देते हुए निधन पर शोक वयक्त किया है. वहीं इनमें बॉलीवुड सेलेब्स का भी नाम शामिल है, जिन्होंने एक्स और इंस्टाग्राम के जरिए रिएक्शन दिया है. 

एक्टर अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है. रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है. हम उनके बहुत आभारी हैं. रेस्ट एंड पीस, सर.

प्रियंका चोपड़ा ने रतन टाटा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, अपनी दयालुता से लाखों दिलों को आपने छुआ है. आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके बेजोड़ जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद. आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी, सर.

रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, ऐसे लोग दोबारा जन्म नहीं लेते. श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर से दुखी हूं. उनके परिवार और चाहने वालों को संवेदनाएं. रेस्ट इन ग्लोरी. सर.

लारा दत्ता ने लिखा, डियर सर... आप इंसानों के बीच एक महान व्यक्ति थे... आज प्रकाश की एक चमकती हुई किरण बुझ गई...

सोशल मीडिया के जरिए अन्य सेलेब्स का रिएक्शन आना जारी है. वहीं फैंस भी इंटरनेट पर दिग्गज को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ratan Tata, Ratan Tata Death, Celebs On Ratan Tata Death, Priyanka Chopra On Ratan Tata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com