विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2022

Priyanka Chopra ने अपनी नानी के साथ शेयर की बचपन की अनदेखी PHOTOS, बोलीं- बहुत याद आती हैं

प्रियंका ने अपने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस कि उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में प्रियंका के साथ उनकी नानी भी दिखाई दे रही हैं.

Priyanka Chopra ने अपनी नानी के साथ शेयर की बचपन की अनदेखी PHOTOS, बोलीं- बहुत याद आती हैं
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं बचपन की तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में देसी गर्म के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा के इन दिनों हॉलीवुड में चर्चे हैं. जब से प्रियंका की शादी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई है, तब से वे अपना अधिकतर समय इंडिया के बाहर ही बिताती हैं. हालांकि देश से दूर होते हुए भी प्रियंका अपने चाहने वालों से दूर नहीं होतीं और उनके लिए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज साझा करती हैं. इसी क्रम में प्रियंका ने अपने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस कि उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में प्रियंका के साथ उनकी नानी भी दिखाई दे रही हैं.

बचपन की तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. वे लिखती हैं, 'सभी 6, मेरी नानी का जन्मदिन मना रहे हैं. जब मेरे मां और पापा अपनी पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की. वह मेरी परवरिश का बेहद अहम हिस्सा थीं. मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मेरे जीवन में इतने मजबूत मैटरनल फिगर्स थे. मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. नानी हमेशा याद आती हैं. साथ ही @chickyp85 हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही है! PS- पहली तस्वीर में मैं इतनी शैतान क्यों लग रही हूं? आपके इस पर क्या विचार हैं?".

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. हाल ही में प्रियंका का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे किसी रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ टेस्टी फूड एन्जॉय करती हुई देखी गई थीं.

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Photo, Priyanka Chopra Childhood Photo, Priyanka Chopra Unseen Photos, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra With Grandmother, Priyanka Chopra Young Photos, Priyanka Chopra School Pics, Priyanka Chopra College Pictures, Nick Jonas, Madhu Chopra, Priyanka Chopra Viral Photos, Priyanka Chopra Latest Photos, प्रियंका चोपड़ा के बचपन की तस्वीरें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com