विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2023

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी हैं बेहद क्यूट, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा!

Priyanka Chopra Revealed her daughter malti face: प्रिंयका चोपड़ा ने कई बार बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन उनमें बेटी का फेस देखने को नहीं मिला है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेटी मालती मैरी का चेहरा देखने को मिला है.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी मालती मैरी हैं बेहद क्यूट, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा!
प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में दिखाया बेटी का चेहरा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का चेहरा अक्सर छिपाती हुई नजर आती हैं. लेकिन आखिरकार एक्ट्रेस बेटी के चेहरे दिखा दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती मैरी का चेहरा नजर आ रहा है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने ऑफिशियली बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या वीडियो में गलती से चेहरा दिखाया गया है यह पता नहीं है. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की बेटी की फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनी थी, जिसमें  उनके पति निक जोनस ने केविन और जो जोनस के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार का खुलासा किया था. वहीं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई वीडियो में जोनास ब्रदर्स मंच पर कदम रखते हुए दिख रहे हैं. वहीं प्रियंका पहली लाइन में बेटी मालती मैरी के साथ बैठी दिख रही हैं और निक के लिए चीयर करती नजर आ रही हैं.

m117bdn8

इस वीडियो में  मालती मैरी का चेहरा साफ देखने को मिल रहा है, जिसकी वीडियो वायरल हो गई है. जबकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनकी बेटी की तस्वीरें छा गई हैं. हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस ने यह वीडियो अनजाने में शेयर किया है या नहीं. पर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. 

कुछ घंटों पहले प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा अरे बेबी का चेहरा दिखा दिया.

bfttu87o

दूसरे ने लिखा, आखिरकार बेबी की झलक दिखने को मिली. बेहद प्यारी है. तीसरे ने लिखा, यह फैमिली बेहद प्यारी है. ऐसे ही प्रिंयका के इस पोस्ट पर फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार लगा दी है.  

nklbebi8

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी, जिसके बाद पिछले साल सरोगेसी के द्वारा बेटी के जन्म होने की बात फैंस के साथ शेयर की थी. जबकि साल 2023 की शुरुआत में एक्ट्रेस ने एक फैशन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में सरोगेसी के फैसले को लेकर अपना पक्ष फैंस के सामने रखा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Daughter, Malti Mary Jonas, Malti Mary Jonas Face, Malti Mary Jonas Pics, Priyanka Chopra Daughter Face, Priyanka Chopra Revealed Daughter Face, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Husband, Priyanka Chopra Update, Priyanka Chopra Daughter Name, Nick Jonas, Nick Jonas Daughter, Nick Jonas Daughter Face, Ndtv Hindi, Ndtv India, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Bollywood News, Bollywood Update, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com