विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2023

प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ बर्फ में एन्जॉय करते दिखे निक जोनस, शेयर की फैमिली वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें 

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा फैंस को दिखाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब सिंगर ने फैमिली संग अपने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दी हैं.

प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ बर्फ में एन्जॉय करते दिखे निक जोनस, शेयर की फैमिली वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें 
निक जोनस ने फैमिली संग शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बेटी मालती मैरी और सिंगर पति निक जोनस के साथ अपने फैमिली वेकेशन की खास तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें वह अमेरिका के एस्पेन, कोलोराडो में स्कीइंग का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं थीं. वहीं अब निक जोनस ने अपने इस खास वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं, जिसमें प्रिंयका और उनकी मस्ती की झलक देखने को मिल रही है. यह अनदेखी तस्वीरें देखकर फैंस रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. 

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के वेकेशन की तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. दरअसल, पोस्ट की गई ज्यादात्तर तस्वीरों में निक ने प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि उन्होंने बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है. हालांकि तीनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. लेकिन इतना दिख रहा है कि मालती व्हाइट और पिंक विंटर आउटफिट में तो प्रियंका और निक ब्लैक एंड व्हाइट स्की वियर पहने हुए दिख रहे हैं. 

दूसरी तस्वीर में बर्फ में लेटे हुए कपल एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में प्रियंका बर्फ से खेलती हुई दिख रही हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, एस्पेन फोटो डंप. इन तस्वीरों पर फैंस हार्ट इमोजी शेयर करते हुए कपल की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा फैंस को दिखाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा एक फैशन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में प्रिंयका चोपड़ा ने सरोगेसी के फैसले के बारे में भी बात की थी. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स के बारे में भी बात की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra With Family, Priyanka Chopra Nick Jonas, Priyanka Chopra Nick Jonas Vacation, Priyanka Chopra Vacation Photos, Priyanka Chopra News, Nick Jonas Vacation, Nick Jonas Family Vacation, Priyanka Chopra Family Vacation, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Update, Ndtv News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com