मदर्स डे पर आम से लेकर खास तक हर एक ने मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं हैं. वहीं अब बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां की तस्वीर शेयर कर उन्हें इस खास मौके की शुभकामनाएं दी हैं, वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं, लेकिन वे अपने खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों मां के साथ फोटोज शेयर किए हैं. एक फोटो में देखा जा सकता है कि वे अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ खड़ी हैं. वहीं दूसरे फोटो में वे अपनी सास डेनिस मिलर-जोनस यानी कि मामा जोनस को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रही है. प्रियंका ने दो खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, "मैं वहीं करती हूं जो मैं चाहती हूं. मैं वहीं जाती हूं जहां मेरा मन करता है. अगर मेरी हां कह दे तो. आज हम मदर्स डे सेलीब्रेट कर रहे हैं. माताएं जिंदगी भर हमें प्यार करती हैं, हमारा पालन करती हैं. मैं इन दोनों मां को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं. आप दोनों मेरे लिए उदाहरण हैं. इसके साथ ही वे सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं देती हैं."
बता दें कि आज इस खास मौके पर बॉलीवुड की अधिकतर एक्ट्रेसेज ने खास तस्वीर शेयर कर इस खास दिन को सेलीब्रेट किया है. बता दें की करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों की तस्वीर शेयर करके इस खास दिन को सेलीब्रेट किया ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई फैंस के साथ सेलेब्स ने भी जमकर कमेंट किया. साथ ही एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपनी मां की कुछ पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर की हैं. वहीं एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वे अपनी मां को लगे लगाए नजर आ रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं