विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jun 10, 2022

प्रियंका चोपड़ा ने 22 साल पुरानी मालदीव की फोटो की शेयर, रणवीर सिंह का आया ऐसा कमेंट देसी गर्ल ने पीट लिया सिर

Priyanka Chopra Throwback Photo: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 22 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है, जिस पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया तो देसी गर्ल ने अपनी सिर ही पीट लिया.

Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा ने 22 साल पुरानी मालदीव की फोटो की शेयर, रणवीर सिंह का आया ऐसा कमेंट देसी गर्ल ने पीट लिया सिर
प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर रणवीर सिंह का यूं आया कमेंट
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है. वह अकसर अपनी थ्रोबैक फोटो भी शेयर करती हैं. कभी यह फोटो उनके बचपन की होती है, तो कभी फिल्मों में आने के शुरुआती दिनों की. प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी 2000 की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मालदीव में नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर फैन्स से लेकर जानी-मानी हस्तियों तक के खूब कमेंट्स आ रहे हैं. इन कमेंट करने वालों में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास से लेकर एक्टर रणवीर सिंह तक शामिल हैं. लेकिन दिलचस्प यह है कि रणवीर सिंह का कमेंट देखकर तो प्रियंका चोपड़ा ने अपना सिर तक पीट लिया है. 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'नवंबर 2000. 18 साल की मैं.' प्रियंका की फोटो पर उनके पति निक जोनास ने फायर की इमोजी बनाकर कमेंट किया है. यही नहीं, इस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पंजाबी स्टाइल में Bruhhh लिखा है. जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने सिर पीटने वाली इमोजी बनाकर बडी लिखा है. इस तरह रणवीर सिंह के इस कमेंट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अमेजन प्राइम की सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग खत्म की है. वे 'द मैट्रिक्स 4' में भी नजर आ चुकी हैं. बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं. निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे और सरोगेसी से उनके एक बेटी भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
टीम इंडिया ने वांखेड़े स्टेडियम में गाया वंदे मातरम गाना, वायरल हुआ वीडियो तो एआर रहमान ने लिखा ये मैसेज, फैंस भी कर रहे सलाम
प्रियंका चोपड़ा ने 22 साल पुरानी मालदीव की फोटो की शेयर, रणवीर सिंह का आया ऐसा कमेंट देसी गर्ल ने पीट लिया सिर
Kalki 2898 AD Worldwide Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और प्रभास की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कल्कि 2898 एडी ने निकाल डाला बजट
Next Article
Kalki 2898 AD Worldwide Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और प्रभास की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, पांच दिन में कल्कि 2898 एडी ने निकाल डाला बजट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com