'धुरंधर' 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने लाखों दर्शकों के दिलों को जीता और बंपर कमाई की. 'धुरंधर' को ओटीटी पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. यही वजह है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म अभी तक भी नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में शामिल है. 'धुरंधर' काफी वक्त तक नंबर वन बनी रही. लेकिन अब हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म ने रणवीर सिंह की इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म का नाम 'कारा' है.
धुरंधर को छोड़ा पीछे
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों धनुष की फिल्म 'कारा' की चर्चा हर तरफ है. रिलीज होते ही यह फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप पर पहुंच गई और सिर्फ चार दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया. दर्शक इस तमिल एक्शन-थ्रिलर को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म 'कारा' 28 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. 2 घंटे 38 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिन बाद ही नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली. फिलहाल 'कारा' नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग चार्ट में पहले नंबर पर है, जबकि 'धुरंधर' नौवें नंबर पर पहुंच गई है. 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' तीसरे नंबर पर है.
ये भी पढ़ें: कौन है मीनाक्षी शेषाद्रि का बेटा? हार्वर्ड से की है पढ़ाई, देखने में रणवीर और ऋतिक जैसा हैंडसम

क्या है फिल्म की कहानी?
'कारा' एक चोरी पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें धनुष मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स में रोमांच और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण है. निर्देशक विग्नेश राजा ने इसे पेश किया है. उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है.
फिल्म में धनुष के अलावा ममिता बैजू, केएस रविकुमार और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकार भी खास भूमिका में नजर आ रहे हैं. वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
'कारा' की आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है. धनुष दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता हैं. उन्होंने पहले भी कई हिट फिल्में दी हैं. 'कारा' उनके करियर की एक और मजबूत फिल्म साबित हो रही है. निर्देशक विग्नेश राजा ने भी इस फिल्म के जरिए दर्शकों को रोमांचक अनुभव दिया है.
क्यों देखें 'कारा'?
अगर आपको एक्शन, थ्रिलर और स्मार्ट चोरी की कहानियां पसंद हैं तो 'कारा' आपके लिए सही विकल्प है. फिल्म में ट्विस्ट और टर्न की कमी नहीं है. पूरी फिल्म में रफ्तार बनी रहती है, जिससे बीच में बोरियत नहीं होती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं