विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2019

सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होने से बचीं, जानें क्या है पूरा मामला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक कार्यक्रम आयोजक के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में दायर एफआईआर के संबंध में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी.

सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होने से बचीं, जानें क्या है पूरा मामला
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) - फाइल फोटो
  • सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का आरोप
  • हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
  • जानें आखिर क्या था मामला
नई दिल्ली:

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक कार्यक्रम आयोजक के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में दायर एफआईआर के संबंध में फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी. सोनाक्षी और चार अन्य लोगों के खिलाफ यह एफआईआर प्रमोद शर्मा नाम के व्यक्ति ने 22 फरवरी, 2019 को मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. एफआईआर में उसने आरोप लगाया था कि सोनाक्षी ने दिल्ली में 30 सितंबर, 2018 को एक कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी थी और इसके लिए उसने 37 लाख रुपये लिए थे. हालांकि, फिल्म अभिनेत्री ने अंतिम क्षण में आने से मना कर दिया जिसकी वजह से कार्यक्रम आयोजक शर्मा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. 

कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटे इरफान खान एयरपोर्ट पर यूं दिखे, कैमरे से चुराई नजर- देखें Pics

सोनाक्षी सिन्हा द्वारा दायर रिट याचिका का निस्तारण करते हुए न्यायमूर्ति नहीद अरा मुनीस और न्यायमूर्ति विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पीठ ने निर्देश दिया कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने तक अभिनेत्री को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा. हालांकि अदालत ने फिल्म अभिनेत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए यह निर्देश भी दिया कि सोनाक्षी जांच में सहयोग करेंगी और जांच में सहयोग के लिए जब भी बुलाया जाएगा, वह पेश होंगी. 

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'कुली नंबर 1' का फर्स्ट लुक, कुछ यूं मचाएंगे धमाल

अदालत ने निर्देश दिया, “यह स्पष्ट किया जाता है कि इस दौरान याचिकाकर्ता के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया जाएगा.” हालांकि, अदालत ने इस याचिका में सोनाक्षी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का अनुरोध यह कहते हुए ठुकरा दिया कि “इस एफआईआर के अवलोकन से याचिकाकर्ता के खिलाफ इस चरण में प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला प्रतीत होता है, इसलिए हमें एफआईआर रद्द करने का कोई ठोस कारण नहीं दिखता.” सोनाक्षी बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री हैं. वह नामी अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Allahabad High Court, Bollywood Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com